एक्सप्लोरर

आज भी पूछताछ के लिए आयकर विभाग नहीं पहुंचे लालू की बेटी मीसा और दामाद शैलेश

नई दिल्ली: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की बेटी और दामाद आज भी आयकर विभाग के सामने पेश नहीं हुए हैं. मीसा को 6 जून को भी आयकर विभाग के सामने पेश होना था, लेकिन उनकी जगह मीसा के वकील पेश हुए थे. जिसके बाद आयकर विभाग ने उन्हें आज पेश होने के लिए बोला था. आयकर विभाग ने 6 जून को पेश नहीं होने के कारण मीसा पर 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया था.

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मीसा भारती की तरफ से उनके वकील पेश हुए हैं और आरोप लगाया कि इनकम टैक्स विभाग खबरें लीक कर देता है जिससे मीडिया को खबर लग जाती है और मीसा की सुरक्षा को खतरा पैदा हो जाता है.

आयकर विभाग लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद से उनकी कंपनियों को मिलने वाले पैसे के बारे में पूछताछ करना चाहता है. मीसा औऱ उनके पति पर आरोप है कि उनकी कंपनियों में कुछ फर्जी कंपनियों के जरिये पैसा आया. इसी सिलसिले में मीसा के पति शैलेश से 7 जून को पूछताछ हो सकती है. एबीपी न्यूज के पास उन सवालों की सूची है जो इन दोनों से पूछे जाएंगे.

मीसा के बाद लालू की पांचवी बेटी पर सुशील मोदी ने लगाया बेनामी संपत्ति का आरोप

बरामद दस्तावेजों के आधार पर होगी मीसा-शैलेश से पूछताछ

लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद शैलेष पर आरोप है कि उनकी कंपनियों में कुछ फर्जी कंपनियों के जरिए पैसा आया जिससे उन्होंने दिल्ली के पॉश इलाके में करोड़ो रुपए का फॉर्महाउस खरीदा. आयकर विभाग ने इस मामले में दिल्ली और आसपास की 22 जगहों पर छापेमारी की जिसमें बरामद दस्तावेजों के आधार पर अब मीसा और शैलेश से पूछताछ होगी.

आय़कर विभाग मीसा औऱ शैलेश दोनो से जानना चाहता है कि उनकी कंपनियो में किन लोगो ने किसके कहने पर पैसे दिए ये पैसे क्यों दिए गए और यदि ये पैसे मीसा और शैलेश की कंपनी के किसी काम के बदले दिए गए तो वो क्या काम था ऐसे ही जटिल सवालो का एक जाल आय़कर विभाग ने तैयार किया है.

मीसा से पूछताछ के लिए आयकर विभाग ने जो 50 सवाल तैयार किए हैं उनमें प्रमुख हैं-

  • आपका पैन नंबर क्या है और आप आयकर कहां भरती हैं?
  • आपकी कितनी कंपनिया है और उनमें कब-कब कितना लोन आय़ा?
  • कितने लोन अनसिक्योर्ड थे और क्यों दिए गए थे?
  • क्या लिए गए लोन का पैसा वापस कर दिया गया है?
  • आपकी कंपनी मिशेल को चार कंपनियों ने एक करोड़ 20 लाख रुपया क्यों दिया था?
  • ऐसे कौन से हालात थे कि आपने जब शेयर बेचे तो 90 रूपये के और वही शेयर वापस खऱीदे तो 10 रुपये के?
  • आपकी कंपनियां क्या काम करती हैं?
  • कंपनी में कितने कर्मचारी हैं?
  • कोलकाता की कंपनी डायमंड विनमय से आपका क्या रिश्ता है उसने आपके शेयर क्यों खरीदे?
  • क्या आप राजेश अग्रवाल नाम के सीए को जानती हैं, अगर हां तो कैसे?

आयकर सूत्रों के मुताबिक, मीसा से दो चरणों में पूछताछ की जायेगी. जांच के पहले चरण में उनसे सवाल पूछे जायेंगे और जिन सवालों के जवाब वो गलत देंगी ,पूछताछ के अगले चरण में उन्हीं सवालों के बारे में दस्तावेज दिखा कर पूछताछ की जायेगी. ऐसे में मीसा को आयकर विभाग की ये पूछताछ काफी भारी पड़ सकती है.

आठ हजार करोड़ रुपए के घोटाले में पूछताछ के लिए बुला सकता है ईडी

आयकर विभाग के अलावा प्रवर्तन निदेशालय भी मीसा और शैलेष को आठ हजार करोड़ रुपए के घोटाले में पूछताछ के लिए बुला सकता है. ये पूछताछ इस मामले में गिरफ्त में आए सीए राजेश अग्रवाल के बयानों के आधार पर हो सकती है.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, राजेश अग्रवाल ने अपने बयानो में साफ तौर पर कहा कि जो पैसा उसने नगद दिया था वो पैसा मीसा और शैलेश की कंपनी मिशेल में जमा कराया गया था, उसके द्वारा दिए गए पैसो का ही ड्राफ्ट तीन चरणो में बना कर शैल कंपनियों के जरिए मीसा की कंपनी में भेजा गया था. दो अलग अलग मामलों में मीसा और उनके पति शैलेष पर जांच एजेंसियों का कसता शिकंजा लालू यादव के लिए भी नई मुश्किल की वजह बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: बजट सत्र में LPG संकट को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
बजट सत्र में LPG संकट को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Hyderabad Ramadan: जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार
जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget