एक्सप्लोरर

बेनामी संपत्ति केस – पेश नही हुई लालू यादव की बेटी मीसा तो IT ने लगाया 10,000 जुर्माना

नई दिल्ली: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की बेटी को आज आयकर विभाग के सामने पेश होना था. लेकिन उनकी जगह पेश हुए मीसा के वकील. वकीलों ने बताया कि मीसा व्यस्त हैं इसलिए वो आज पेश नही हो सकती. जिसके बाद आयकर विभाग ने लालू यादव की बेटी को समय की तो थोड़ी मोहलत दे दी, लेकिन पेश नही होने के कारण 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया. आयकर विभाग ने मीसा के लिए नया समन जारी किया औऱ उन्हें 12 जून को पेश होने को कहा. आयकर विभाग लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद से उनकी कंपनियों को मिलने वाले पैसे के बारे में पूछताछ करना चाहता है. मीसा औऱ उनके पति पर आरोप है कि उनकी कंपनियों में कुछ फर्जी कंपनियों के जरिये पैसा आया. इसी सिलसिले में मीसा के पति शैलेश से 7 जून को पूछताछ हो सकती है. एबीपी न्यूज के पास उन सवालों की सूची है जो इन दोनों से पूछे जाएंगे. बरामद दस्तावेजों के आधार पर होगी मीसा-शैलेश से पूछताछ लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद शैलेष पर आरोप है कि उनकी कंपनियों में कुछ फर्जी कंपनियों के जरिए पैसा आया जिससे उन्होंने दिल्ली के पॉश इलाके में करोड़ो रुपए का फॉर्महाउस खरीदा. आयकर विभाग ने इस मामले में दिल्ली और आसपास की 22 जगहों पर छापेमारी की जिसमें बरामद दस्तावेजों के आधार पर अब मीसा और शैलेश से पूछताछ होगी. आय़कर विभाग मीसा औऱ शैलेश दोनो से जानना चाहता है कि उनकी कंपनियो में किन लोगो ने किसके कहने पर पैसे दिए ये पैसे क्यों दिए गए और यदि ये पैसे मीसा और शैलेश की कंपनी के किसी काम के बदले दिए गए तो वो क्या काम था ऐसे ही जटिल सवालो का एक जाल आय़कर विभाग ने तैयार किया है. मीसा से पूछताछ के लिए आयकर विभाग ने जो 50 सवाल तैयार किए हैं उनमें प्रमुख हैं-
  • आपका पैन नंबर क्या है और आप आयकर कहां भरती हैं?
  • आपकी कितनी कंपनिया है और उनमें कब-कब कितना लोन आय़ा?
  • कितने लोन अनसिक्योर्ड थे और क्यों दिए गए थे?
  • क्या लिए गए लोन का पैसा वापस कर दिया गया है?
  • आपकी कंपनी मिशेल को चार कंपनियों ने एक करोड़ 20 लाख रुपया क्यों दिया था?
  • ऐसे कौन से हालात थे कि आपने जब शेयर बेचे तो 90 रूपये के और वही शेयर वापस खऱीदे तो 10 रुपये के?
  • आपकी कंपनियां क्या काम करती हैं?
  • कंपनी में कितने कर्मचारी हैं?
  • कोलकाता की कंपनी डायमंड विनमय से आपका क्या रिश्ता है उसने आपके शेयर क्यों खरीदे?
  • क्या आप राजेश अग्रवाल नाम के सीए को जानती हैं, अगर हां तो कैसे?
आयकर सूत्रों के मुताबिक, मीसा से दो चरणो मे पूछताछ की जायेगी जांच के पहले चरण में उससे सवाल पूछे जायेगे और जिन सवालो के जवाब वो गलत देगी पूछताछ के अगले चरण में उन्ही सवालो के बारे में दस्तावेज दिखा कर पूछताछ की जायेगी ऐसे में मीसा को आयकर विभाग की ये पूछताछ काफी भारी पड सकती है. आठ हजार करोड़ रुपए के घोटाले में पूछताछ के लिए बुला सकता है ईडी आयकर विभाग के अलावा प्रवर्तन निदेशालय भी मीसा और शैलेष को आठ हजार करोड़ रुपए के घोटाले में पूछताछ के लिए बुला सकता है. ये पूछताछ इस मामले में गिरफ्त में आए सीए राजेश अग्रवाल के बयानों के आधार पर हो सकती है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, राजेश अग्रवाल ने अपने बयानो में साफ तौर पर कहा कि जो पैसा उसने नगद दिया था वो पैसा मीसा और शैलेश की कंपनी मिशेल में जमा कराया गया था, उसके द्वारा दिए गए पैसो का ही ड्राफ्ट तीन चरणो में बना कर शैल कंपनियों के जरिए मीसा की कंपनी में भेजा गया था. दो अलग अलग मामलों में मीसा और उनके पति शैलेष पर जांच एजेंसियों का कसता शिकंजा लालू यादव के लिए भी नई मुश्किल की वजह बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget