एक्सप्लोरर

Budget 2025: ‘भारत सरकार का बजट है या बिहार सरकार का’, कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला

Budget 2025: मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश हो गया है, जिसको लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. विपक्षियों का कहना है कि ये पिछले 10 सालों में सबसे कमजोर बजट है.

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी, 2025) को मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश किया. संसद में लगातार आठवीं बार बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण ने इस बार नए इनकम टैक्स बिल का ऐलान किया. वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट से मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं बजट को लेकर देशभर के नेताओं की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला किया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्रीय बजट को 10 सालों का सबसे कमजोर बजट बताया. 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव गोगोई ने कहा, "ये बजट पिछले 10 वर्षों का सबसे कमजोर बजट है. ये वही बजट है, जो हम पिछले 10 वर्षों से देख रहे हैं. ये सिर्फ शब्द हैं, जबकि किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग को कोई लाभ नहीं दिया गया है.” वित्त मंत्री की ओर से 12 लाख रुपये तक की आयकर छूट की घोषणा को लेकर गोगोई ने कहा कि ये सिर्फ कर पुनर्गठन है और जब हम विस्तार से देखेंगे तो पता चलेगा कि मिडिल क्लास को वास्तव में कोई राहत नहीं मिली. 

संसद से वॉकआउट पर गोगोई का जवाब 

संसद से वॉकआउट के सवाल पर गौरव गोगोई ने कहा, "इंडिया ब्लॉक ने संसद से वॉकआउट किया क्योंकि केंद्र से कोई जवाब नहीं मिला कि सदन में महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा होगी या नहीं. हम संसद में महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहते हैं. हमें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि चर्चा होगी या नहीं.” 

मनीष तिवारी का तीखा हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. मनीष तिवारी ने कहा, "मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि ये भारत सरकार का बजट है या बिहार सरकार का. उन्होंने आगे कहा कि बजट के दौरान बिहार के अलावा किसी और प्रदेश का नाम सुनाई ही नहीं दिया.”

बजट भारत सरकार का है या बिहार सरकार का

मनीष तिवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "जिन बैसाखियों पर सरकार चल रही है, उनके साथियों की खातिर बाकी देश के विकास को दांव पर लगा दिया. सरकार बताए कि ये बजट भारत सरकार का है या बिहार सरकार का.”

यह भी पढ़ें- सोमवार को संसद में पेश होगी वक्फ संशोधन बिल पर JPC की रिपोर्ट, सामने आया ये बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget