एक्सप्लोरर

BBC IT Survey: बीबीसी पर IT के सर्वे से विवाद, जानें भारत में कब किया विस्तार?

BBC IT Survey: बीबीसी भारत में पिछले कई सालों से काम कर रहा है. इसका मुख्यालय लंदन में है. मंगलवार को इसके दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया है.

BBC IT Survey: बीबीसी पिछले कई दिनों से अपनी विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में है. इसी बीच मंगलवार (14 फरवरी) को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग ने सर्वे किया. सर्वे के दौरान अकाउंट्स डिपार्टमेंट के सभी कर्मचारियों के फोन ले लिए गए. सर्वे के बारे में किसी अधिकारी ने कुछ नहीं कहा है. हालांकि, आपको बता दें कि बीबीसी का हेड ऑफिस लंदन में है और उसके बाद कंपनी का सबसे बड़ा दफ्तर दिल्ली में ही है.

बीबीसी की स्थापना 19 अक्टूबर, 1922 को हुई थी. वहीं, 1932 में बीबीसी ने अपनी वर्ल्ड सर्विस शुरू की थी. इसके बाद बीबीसी ने अपने मीडिया नेटवर्क को दुनिया के तमाम देशों में धीरे-धीरे फैला दिया. भारत में भी पिछले कई सालों से बीबीसी एक्टिव है. साल 2017 में बीबीसी ने भारत के रीजनल क्षेत्र में भी सक्रियता से काम शुरू कर दिया था.

2017 में बीबीसी ने किया था विस्तार
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ने रीजनल सेक्टर में विस्तार करते हुए साल 2017 में गुजराती, मराठी, पंजाबी और तेलुगु जैसी चार भाषाओं में अपनी समाचार सेवाओं की शुरुआत की. इसी के साथ, दिल्ली में दो नए टीवी स्टूडिया शुरू किए. इस विस्तार के बाद  बीबीसी का दिल्ली ब्यूरो यूनाइटेड किंगडम के बाहर सबसे बड़ा बन गया. 

बीबीसी के महानिदेशक टोनी हॉल ने बीबीसी ब्यूरो का उद्घाटन करने के लिए दिल्ली का दौरा किया था. उन्होंने कहा, "मैं बीबीसी के लिए इस तरह के एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर को चिन्हित करने के लिए भारत में आकर खुश हूं."  उन्होंने आगे कहा कि अब लाखों और लोगों के पास बीबीसी को अपनी भाषाओं में एक्सेस करने का मौका है. ब्रॉडकास्टर के अनुसार, बीबीसी पूरे दक्षिण एशिया के लिए एक वीडियो, टीवी और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन हब बन जाएगा. टोनी हॉल ने कहा कि हम जानते हैं कि पूरे भारत में बीबीसी का पहले से ही बहुत सम्मान और स्नेह है और हम भी बीबीसी न्यूज को नए दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं.

डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवादों में बीबीसी
गौरतलब है कि बीते दिनों बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर बड़ा विवाद हुआ. ये डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगों पर आधारित है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस प्रौपेगैंड करार दिया. साथ ही इस पर बैन भी लगा दिया. इसके बावजूद भारत में कई विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की. 

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉक्यूमेंट्री का बचाव करते हुए कहा था, "सच्चाई चमकती है. इसमें बाहर आने की बुरी आदत होती है, इसलिए कितने भी लोगों को डराने से सच्चाई सामने आने से नहीं रुकेगी." अब आईटी की सर्वे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को फिर निशाने पर लिया है.  कांग्रेस ने सर्वे पर कहा है, "पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया... अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल."

ये भी पढ़ें- BBC IT Raid: 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि, देश में अघोषित आपातकाल,' BBC दफ्तरों पर IT की छापेमारी के बाद बोली कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर BJP की बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर हुई चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?
अमित शाह के आवास पर BJP बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget