एक्सप्लोरर

बीते 24 घंटो में 86.25 प्रतिशत कोरोना मामले इन 6 राज्यों से, जानें क्या कहता है आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जारी बयान में कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में आये कोरोना के मामले 86.25 फीसदी 6 राज्यों से आये हैं. इनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं.

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के नए मामलों में से 86.25 फीसदी मामले छह राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी.

मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में सर्वाधिक 11,141 नए मामले महाराष्ट्र में सामने आए. केरल में संक्रमण के 2,100 मामले और पंजाब में 1,043 नए मामले सामने आए. इसमें बताया गया कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दैनिक नए मामलों में वृद्धि हुई है उनके साथ केंद्र नियमित तौर पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकें कर रहा है. स्वास्थ्य सचिव भी साप्ताहिक समीक्षा बैठकें कर रहे हैं.

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है. बीते 24 घंटे में देश में जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 86.25 फीसदी मामले इन राज्यों से हैं.’’

इसमें बताया गया कि मामले बढ़ने के मद्देनजर कोविड-19 नियंत्रण के कदमों में महाराष्ट्र और पंजाब को मदद देने के लिए केंद्र ने हाल में उच्च स्तरीय लोक स्वास्थ्य दलों को महाराष्ट्र और पंजाब भेजा था. केंद्र सरकार ने कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद देने के लिए उसने महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में उच्च स्तरीय दल भेजे हैं.

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दैनिक नए मामलों में वृद्धि हो रही है. हालांकि 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के कारण किसी की मौत नहीं हुई. ये राज्य हैं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, अरूणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन-दीव, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम और त्रिपुरा.

मंत्रालय ने कहा कि सोमवार सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक देश में टीके की करीब 2.10 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें.

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें, दिल्ली रवाना हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

UP Panchayat Election 2021: पंचायत चुनाव के लिए मायावती ने कसी कमर, शुरू की मंडलीय बैठकें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget