एक्सप्लोरर

वक्त से पहले लोकसभा चुनाव से अमित शाह का इनकार, कहा- एक साथ चुनाव के लिए सहमति जरूरी

कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के सवाल को अमित शाह ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी.

बैंगलुरू: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव वक्त से पहले कराए जाने से इनकार किया है. इसके साथ ही अगले साल से लोकसभा और राज्यों के चुनाव एक साथ कराए जाने को लेकर भी राजनीतिक सर्वसम्मति की बात कही है.

लोकसभा चुनाव अगले साल होने हैं, ऐसे में कहा जा रहा था कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी साथ में ही कराए जा सकते हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ चुनाव कराए जाने की वकालत कर चुके हैं.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने एक साथ चुनाव कराए जाने का विचार देश के सामने रखा है और इस पर चर्चा की बात कही है. यह तब ही हो सकता है जब कानून बने और सभी पार्टियां सहयोग करें. चुनाव आयोग को भी इस पर विचार करना होगा.''

अमित शाह ने कहा, "अगर कल सारी पार्टियां इसके लिए तैयार हो जाती हैं तो यह कल हो सकता है. यह जनप्रतिनिधित्व कानून में संशोधन से ही संभव है, जो सिर्फ संसद में ही हो सकता है. इसे चोरी छिपे नहीं किया जा सकता.''

कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के सवाल को अमित शाह ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी. बता दें कि कल प्रधानमंत्री मोदी ने भी त्रिशंकु विदानसभा का आंकलन करने वाले एग्जिट पोल पर निशाना साधा था.

यूपी में एसपी-बीएसपी चुनौती नहीं अगले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बीएसपी और एसपी के गठबंधन के सवाल अमित शाह ने कहा कि बीजेपी 50% वोट शेयर का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ेगी जिससे किसी भी चैलेंज को जीरो किया जा सके. अमित शाह ने कहा, ''इस बात का बिल्कुल भी भय नहीं है. हम इसे 50% का लक्ष्य लेकर लड़ेंगे और जीतेंगे. इस बार भी दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाएगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget