एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: पालघर में चार घंटे में महसूस किएगए कम तीव्रता वाले आठ भूकंप

महाराष्ट्र के पालघर में आज सुबह चार घंटे के अंदर आठ बार भूकंप आया है. भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.2 से 3.6 तक मापी गई. लोग खुले मैदान में तंबू लगाकर रहने को मजबूर हुए.

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार सुबह चार घंटे के भीतर आठ बार भूकंप आया और भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.2 से 3.6 तक मापी गई. अधिकारियों ने बताया कि जिले की डहाणू और तलासरी तहसीलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और इस दौरान किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.

जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा, ‘‘गुरुवार देर रात तीन बजकर 29 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद, तड़के तीन बजकर 57 मिनट और सुबह सात बजकर छह मिनट पर क्रमश: 3.5 और 3.6 तीव्रता के भूकंप आए.’’ डहाणू उपमंडलीय अधिकारी आशिमा मित्तल ने कहा, ‘‘3.0 तीव्रता से अधिक के इन तीन भूकंपों के अलावा गुरुवार रात तीन बजे से सुबह सात बजे के बीच पांच अन्य भूकंप आए.’’

खुले मैदान में तंबू लगाकर रहने को मजबूर हुए लोग

कदम ने बताया कि स्थानीय तहसीलदारों को गांवों में निरीक्षण करने को कहा गया है. मित्तल ने कहा कि भूकंपों के कारण इन तहसीलों के गांवों में खुले मैदानों में बड़े तंबू लगाए गए हैं, ताकि घरों में असुरक्षित महसूस होने पर स्थानीय निवासी वहां जा सके. डहाणू और तलासरी में पिछले सप्ताह भूकंप आने के बाद कई मकानों की दीवारें ढह गई थीं और कई दीवारों में दरारें पड़ गई थीं.

भूकंप के खतरे को लेकर सतर्क रहने को कहा जिला प्राधिकारियों ने

मित्तल ने बताया कि गांवों के स्तर पर आपदा समन्वय समितियां बनाई गई हैं और असैन्य सुरक्षा कर्मियों को सहायता के लिए तैयार रहने को कहा गया है. इस बीच, जिला प्राधिकारियों ने एक ऑडियो संदेश जारी करके डहाणू क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों से भूकंप के खतरे के कारण सतर्क रहने को कहा.

डहाणू में नवंबर 2018 के बाद से इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं. इससे पहले, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने पालघर में शुक्रवार तड़के दो बार भूकंप आने की जानकारी दी थी.

यह भी पढ़ें.

PM मोदी ने कहा- नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने वाली है

SSR Case: ड्रग्स कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती समेत सभी आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अभिनेत्री को अभी जेल में ही रहना होगा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार में जुमे की नमाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने समाधान का भरोसा
धार में जुमे की नमाज के लिए SC ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने दिया ये जवाब
Jantar Mantar CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget