एक्सप्लोरर

In Depth: कैसे खुली मनीष सिसोदिया के OSD के रिश्वत लेने की पोल, जानें- कौन है जीके माधव?

शिकायत में कहा कि धीरज गुप्ता के संबंध कई बड़े अधिकारियों से हैं और बड़े अधिकारियों के बिहाफ पर वह उगाही का धंधा करता है. शिकायत के आधार पर सीबीआई अधिकारियों ने जाल बिछाया और 2 लाख 26 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

नई दिल्लीः सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी रहे जीके माधव के सहयोगी धीरज गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है. मामला ट्रकों की अवैध उगाही को लेकर था. लेकिन, जब सीबीआई की जांच शुरू हुई तो उसके तार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी समेत आईएएस अधिकारी तक से जुड़ गए. अब इस जांच के दायरे में जीएसटी के अनेकों अधिकारी हैं और और जांच की आंच नेताओं तक भी पहुंच सकती है.

सीबीआई के मुताबिक मामले की शुरुआत एक ट्रांसपोर्टर की शिकायत के आधार पर हुई. ट्रांसपोर्टर ने सीबीआई को दी शिकायत में कहा कि जीएसटी के अधिकारियों ने उनके दो ट्रक पकड़ लिए हैं और ट्रकों को छोड़ने के बदले लगभग साढे तीन लाख रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है.

शिकायत में यह भी कहा गया कि धीरज गुप्ता नाम का शख्स जो कि एक प्राइवेट आदमी है और खुद को बड़े अधिकारियों से कनेक्टेड बताता है. वह दलाली की रकम मांग रहा है.

धीरज गुप्ता के संबंध कई बड़े अधिकारियों से

शिकायत में कहा कि धीरज गुप्ता के संबंध कई बड़े अधिकारियों से हैं और बड़े अधिकारियों के बिहाफ पर वह उगाही का धंधा करता है. शिकायत के आधार पर सीबीआई अधिकारियों ने जाल बिछाया और 2 लाख 26 हजार रुपये लेते हुए धीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद धीरज गुप्ता से भी पूछताछ किया गया में पता चला कि यह पैसा वह माधव के लिए ले रहा था जब माधव के बारे में जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह शख्स दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ओएसडी रह चुका है.

अधिकारियों ने मामले में तथ्य मिलने के बाद माधव को भी गिरफ्तार कर लिया तारीख के फौरन बाद माधव की तलाशी हुई तो उसके पास से दिल्ली सरकार का एक कार्ड मिला और उस पहचान पत्र पर साफ तौर पर लिखा गया था कि माधव की तैनाती दिल्ली के उप मुख्यमंत्री कार्यालय में हैं.

माधव के दौरान मिले दस्तावेज

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि माधव के यहां हुई छापेमारी के दौरान जो दस्तावेज मिले उसमें 2007 बैच के आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय का नाम सामने आया. दस्तावेजों से पहचान के आधार पर उदित प्रकाश राय के सिविल लाइन स्थित घर पर और उनके कार्यालय में भी छापेमारी की गई.

सीबीआई का दावा है कि इस मामले में अब तक की जांच के दौरान जीएसटी के अनेकों अधिकारियों के नाम सामने आए हैं और इन नामों के आधार पर सीबीआई ने आज दिनभर आईटीओ पुलिस मुख्यालय के पीछे स्थित जीएसटी कार्यालय में अनेक अधिकारियों के कार्यालयों की तलाशी ली साथ ही कुछ अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारीकी

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक. इस मामले की एफआईआर में केवल धीरज गुप्ता का नाम बताओ और आरोपी दर्ज है. बाकी लोगों के नाम जांच के दौरान सामने आए हैं. सीबीआई के एक आला अधिकारी ने कहा कि आईएएस अधिकारी का नाम बतौर आरोपी है या नहीं अभी यह नहीं कहा जा सकता लेकिन उसके घर पर छापेमारी हुई है और उसे भी जांच में शामिल किया गया है.

आखिर कौन है माधव?

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया की अब तक की पूछताछ के दौरान सामने आया है कि माधव साल 2003 में DSSB में सेलेक्ट हुआ था बतौर हेड क्लर्क. अगस्त 2003 से 2005 तक एजुकेशन डिपार्टमेंट में रहा.

नवंबर 2005 से जून 2009 तक फ़ूड एन्ड सप्लाई में इंस्पेक्टर रहा. जुलाई 2009 से मार्च 2010 तक हेड क्लर्क रहा पे एन्ड एकाउंट आफिस में. उसके बाद कई और डिपार्टमेंट में भी रहा. इसके यहां से कुछ प्रॉपर्टी के डाक्यूमेंट्स भी मिले है जिनके बारे में पता किया जा रहा है कि यह जायदाद माधव से संबंधित है या नहीं?

फिलहाल इस मामले की जांच की आंच कई बड़े अधिकारियों से होती हुई नेताओं तक भी पहुंच सकती है और इस मामले की गूंज विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भी धमक देती रहेगी.

दिल्ली रिश्वतकांड: जीके माधव का सहयोगी धीरज गुप्ता भी गिरफ्तार, सिसोदिया के OSD रहे हैं जीके माधव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget