एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने बोला था झूठ, आतंकी हाफिज सईद की संस्था पर नहीं लगाया प्रतिबंध

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) को प्रतिबंधित नहीं किया गया है. पाकिस्तान सरकार ने 21 फरवरी को जेयूडी को प्रतिबंधित करने का ऐलान किया था.

नई दिल्ली: मुंबई पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का जमात-उद दावा (जेयूडी) और इसकी इकाई फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) को प्रतिबंधित नहीं किया गया है, बल्कि इन्हें निगरानी संगठनों की सूची में रखा गया है. हालांकि पाकिस्तान ने एक पखवाड़े पहले इनपर रोक लगाने का एलान किया था.

पाकिस्तान सरकार के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण (एनसीटीए) की वेबसाइट के मुताबिक जेयूडी और एफआईएफ संगठन आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 की दूसरी अनुसूची की धारा 11-डी-(1) के तहत गृह मंत्रालय की निगरानी में हैं. यह वेबसाइट सोमवार को ही अपडेट हुई है.

एनसीटीए की वेबसाइट कहती है कि जेयूडी और एफआईएफ को निगरानी में रखने वाले संगठनों की सूची में डालने की अधिसूचना 21 फरवरी को जारी की गई है. बहरहाल, उससे पहले वेबसाइट कहती थी कि जेयूडी और एफआईएफ को जनवरी 2017 में निगरानी सूची में रखा गया था.

14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमले के बाद आतंकी समूहों पर लगाम लगाने का वैश्विक दबाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान सरकार ने 21 फरवरी को जेयूडी और एफआईएफ को प्रतिबंधित करने का ऐलान किया था. इस हमले में 40 सीआरपीएफ कर्मियों की मौत हो गई थी.

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘ इसका मतलब है कि पाकिस्तान ने जेयूडी और एफआईएफ को प्रतिबंधित करने को लेकर झूठ बोला है. असल में, इसने दुनिया को मूर्ख बनाने के लिए सिर्फ निगरानी सूची की तारीख में बदलाव कर दिया.’’

पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को एक अन्य आदेश जारी किया और कहा कि उसने जेयूडी और एफआईएफ जैसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित सभी आतंकी संगठनों की संपत्तियों को जब्त कर ली है.

UNSC में 13 मार्च को होगा आतंकी मसूद को ‘ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट’ में शामिल करने पर फैसला

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह कुछ नहीं है बल्कि एक दशक से चले आ रहे छलावे को ही आगे बढ़ाया गया है क्योंकि दोनों संगठनों को पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 की दूसरी सूची में डाला गया है.

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय और लाहौर उच्च न्यायालय ने 2018 में जेयूडी की संपत्ति को जब्त करने के किसी भी कदम को खारिज किया था, क्योंकि इसे दूसरी अनुसूचि में रखा गया है. इसलिए आतंकवाद रोधी कानून के तहत इसकी कोई भी संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती है.

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने 21 फरवरी को कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक के दौरान दोनों संगठनों को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है.

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था, ‘‘ बैठक में प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का फैसला हुआ.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आगे यह फैसला किया गया कि जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को गृह मंत्रालय प्रतिबंधित संगठन के तौर पर अधिसूचित करेगा.’’

अधिकारियों के मुताबिक, जेयूडी के नेटवर्क में 300 मदरसे और स्कूल, अस्पताल, एक प्रकाशन हाउस और ऐंबुलेंस सेवा है. दोनों समूहों के पास करीब 50,000 स्वयंसेवक हैं और सैकड़ों कर्मचारी हैं जिन्हें भुगतान किया जाता है.

जेयूडी को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है. इसी संगठन ने मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 166 लोग मारे गए थे. इसे अमेरिका ने जून 2014 में विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है.

पुलवामा हमले के बाद वायुसेना को मिल चुके थे एयर स्ट्राइक करने के संकेत- सूत्र

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने सईद को विशेष तौर पर घोषित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया हुआ है. अमेरिका ने 2012 में सईद की सूचना देने पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित किया है.

एनसीटीए अबतक 69 आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है और बड़ी संख्या में ये संगठन बलूचिस्तान, गिलगित बाल्टिस्तान और संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र में हैं. एनसीटीए ने हिज्बुल मुजाहिदीन, हरकत उल मुजाहिदीन और अल बद्र जैसे मुख्य आतंकी संगठनों पर आंखे मूंदी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget