एक्सप्लोरर

Weather Update: अभी सता रही गर्मी, लेकिन राहत लेकर आएगा मानसून! IMD ने बताया देश में होगी बंपर बारिश

Monsoon Update: उत्तर भारत भयंकर गर्मी से ग्रस्त है. अगले तीन से चार दिन तक इससे राहत मिलने की संभावना भी कम दिख रही. हालांकि मानसून आने से पहले गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगेगी.

IMD Weather Update: देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों गर्मी की चपेट में हैं. भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार पांच दिनों में मानसून राहत लेकर आना वाला है. आईएमडी के मुताबिक, केरल में मानसून आने की परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं और इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि पूरे देश में दक्षिण पश्चिम मानसून बारिश 4 प्रतिशत की मॉडल एरर के साथ 106 प्रतिशत होने की संभावना है. इस तरह से पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की पूरी संभावना है.

किन इलाकों में होगी कितनी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून की मौसमी बारिश मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप भारत में सामान्य से अधिक, उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से नीचे बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

इसके अलावा, देश के ज्यादातर बारिश आधारित कृषि क्षेत्रों वाले मानसून कोर जोन (एमसीजेड) में दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसमी बारिश सामान्य से अधिक (एलपीए का 106%) होने की संभावना है. साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के उत्तरी भाग के कई क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत का पूर्वी भाग और पूर्वी भारत के निकटवर्ती क्षेत्र, जहां सामान्य और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है.

मानसून से पहले नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

गर्मी से हलकान लोगों को मानसून से पहले राहत मिलने की उम्मीद भी कम दिखाई दे रही है. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और इसके आसपास के कई हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है. 30 मई से इससे राहत मिलने की संभावना व्यक्त की गई.

ये भी पढ़ें: Heat Wave: जम्मू-कश्मीर में आसमान से बरस रही आग, घूमने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान; IMD ने 7 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget