एक्सप्लोरर

यूपी में 45 डिग्री तापमान, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में हीटवेव... IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

IMD Heatwave Alert: देशभर में तेज़ गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है. इस बीच यूपी के प्रयागराज में तापमान 45.2°C पहुंच गया है. इस वजह से IMD ने अलर्ट जारी किया है.

देश के बड़े हिस्से में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है और कई राज्यों में लू चल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में गर्म हवाओं का असर साफ देखा जा रहा है.

24 अप्रैल को सबसे ज़्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्ज किया गया, जहां पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. IMD के अनुसार, देश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है. सिर्फ पहाड़ी इलाकों, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में ही गर्मी थोड़ी कम है.

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी: हवा के झोंके की तरह आई, भाप की तरह पल में उड़ी, केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं

देश के पहाड़ी इलाकों में तापमान ज्यादा

अगर सामान्य तापमान से तुलना करें तो कई राज्यों में तापमान काफी ज्यादा चल रहा है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री से भी ज्यादा ऊपर है. वहीं उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, ओडिशा, गुजरात और विदर्भ में यह 3 से 5 डिग्री ज्यादा है. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से 1.5 से 3 डिग्री तक अधिक है.

अगले 24 घंटों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

IMD ने अगले 24 घंटों के लिए भी चेतावनी जारी की है. 25 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है. इसके अलावा बिहार, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. वहीं हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म रातें भी रह सकती हैं, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी.

गर्मी से बचने के लिए उपाय

IMD अलग-अलग तरह के अलर्ट जारी करता है. रेड अलर्ट का मतलब है कि स्थिति बहुत गंभीर है और हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए. ऑरेंज अलर्ट में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने को कहा जाता है, खासकर जो लोग धूप में काम करते हैं. येलो अलर्ट में खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी सतर्क रहने की जरूरत होती है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें. पानी बार-बार पीते रहें, भले ही प्यास न लगे. इसके साथ ही नींबू पानी, छाछ, लस्सी और ORS जैसे पेय पदार्थ शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

कितने तापमान पर माना जाता है लू

IMD के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा हो जाता है और सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ऊपर रहता है तो उसे लू माना जाता है. अगर यह अंतर 6.4 डिग्री से ज्यादा हो जाए तो स्थिति गंभीर लू की मानी जाती है. वहीं अगर तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच जाए, तो भी लू की स्थिति मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR की बेटी कविता ने बढ़ाई भाई KTR की टेंशन, नई पार्टी के नाम का किया ऐलान

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget