एक्सप्लोरर

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, बिहार-बंगाल में हीटवेव, 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रहने की संभावना

Weather Update: बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों को हीटवेव अपनी चपेट में ले सकती है.

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदल दी है. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह (4 जून) से ही मौसम सुहाना है. बादल की गरज के साथ हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में रविवार को झमाझम बारिश होगी. वहीं दूसरी ओर बिहार और पश्चिम बंगाल में हीटवेव से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि रविवार को दिल्ली समेत यूपी, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. जहां पिछले दिन यानी शनिवार को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं अब लोगों के लिए आसमान से राहत बरसी है. 

बिहार में हीटवेव ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

बिहार और पश्चिम बंगाल में हीटवेव ने लोगों की नाक में दम करके रखा है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में हीटवेव ने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां साल 2007 के 31 मई को 40.7 डिग्री तापमान था. जिसके बाद अब 3 जून 2023 को सर्वाधिक गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार करने की संभावना है. इसके अलावा अगले 7 दिनों में अधिकतम पारा 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस दौरान दिन में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट के साथ-साथ लोनी देहात, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

कहां कैसा रहेगा मौसम

देश के अन्य राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, , पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा में भी रविवार को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है. 

इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, गुलौटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू में तेज बारिश के साथ ही मौसम करवट लेने जा रहा है.

यह भी पढ़ें:-

बालासोर में अब मलबा हटाने में जुटे 1 हजार मजदूर, पटरियां बिछाने का काम भी शुरू, 90 ट्रेनें रद्द-46 का रूट बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget