एक्सप्लोरर

Heat Wave Alert: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में जारी रहेगा लू का कहर, पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने क्या बताया?

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में आने वाले दो दिनों में भीषण लू चलने के आसार हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी दिल्ली में आने वाले 3 दिनों बारिश होने की संभावना है.

Weather Forecast: देश में मौसम के बदले मिजाज की वजह से बुधवार (19 अप्रैल) कहीं बारिश का दौर रहा तो कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में सबसे अधिक तापमान हमीरपुर और बांदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर पश्चिम भारत में सबसे अधिकतम तापमान हमीरपुर और बांदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में आने वाले 48 घंटों के दौरान 2- 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार जताए हैं. इसके बाद उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान के 3-4  डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान, यूपी, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम- पूर्वी राजस्थान शामिल हैं. राजधानी दिल्ली में 20 अप्रैल को गरज के साथ बारिश पड़ने के आसार हैं तो 21 अप्रैल को आसमान के बादलों से घिरे रहने और हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है.

बिहार में भीषण लू चलने के आसार

आईएमडी पटना के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक कुछ जिलों में हीट वेव जारी रहेगी. 22 अप्रैल से हीट वेव कम होनी शुरू होगी. तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. पटना में तापमान करीब 43 डिग्री पहुंच गया है. बुधवार पटना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था.

बिहार में भी लू बीते 6 दिनों से लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. इस राज्य को आने वाले दो दिनों में भी लू से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 20 और 21 अप्रैल भयंकर लू चलने की संभावना है. उधर दूसरी तरफ बीते 3 दिनों से ओडिशा में लू चलने से हालात खराब है. उधर बीते दो दिनों से पूर्वी यूपी में भी लू अपना असर दिखा रही है. गंगीय पश्चिम बंगाल में बीते 9 दिनों से लू का कहर जारी है.

पारा पहुंचा 40 के पार

बुधवार (19 अप्रैल) को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में, मध्य और पूर्वी भारत, गुजरात, महाराष्ट्र, रायलासीमा के इंटिरियर इलाकों और पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ. 

उधर उत्तर पश्चिम भारत के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस रहा. उत्तर पूर्वी भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

असम और चंडीगढ़ में हुई बारिश

बुधवार (19 अप्रैल) चंडीगढ़ के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया. आसमान बादलों से घिर गया और शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई. उधर असम में  डिब्रूगढ़ में तेज आंधी के साथ-साथ शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. मौसम में बादलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली.

ये भी पढ़ें: Heatwave Alert: हीटवेव से हो सकता है 'ब्लैकआउट', जा सकती है जान, डरा रहा है IMD का ये अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget