एक्सप्लोरर

Heatwave Alert: हीटवेव से हो सकता है 'ब्लैकआउट', जा सकती है जान, डरा रहा है IMD का ये अलर्ट

Heatwave Alert: मौसम विभाग ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा सहित कई क्षेत्रों के लिए लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है.

Heatwave Alert: देशभर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी है. इस पूरे हफ्ते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से ब्लैकआउट की चेतावनी दी गई है. कहा जा रहा है कि लाखों लोगों पर हीट स्ट्रोक और गर्मी से बेसुध होने का खतरा मंडरा रहा है.

हीटवेव का असर इतना गहराता जा रहा है कि इससे अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है. गर्मी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो धूप में घूम-घूमकर सामान बेचते हैं या मजदूरी करते हैं. इनमें निर्माण श्रमिक, फेरीवाले और रिक्शा चालक शामिल हैं जिनके पास गर्मी से बचने के कोई उपाय नहीं हैं.

भारत में इस साल भीषण गर्मी!
मौसम विभाग ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा सहित कई क्षेत्रों के लिए लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. ओडिशा के कई इलाकों में भी सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था. मौसम विभाग की मानें तो भारत इस साल सामान्य से अधिक गर्मी का सामना कर सकता है. साल 2022 में भी भीषण गर्मी की वजह से जहां लोगों की परेशानी में इजाफा हुआ था तो वहीं गेहूं की फसलों पर भी खासा असर देखने को मिला था. 

मौसम विभाग की लोगों को सलाह
एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की 1.4 अरब आबादी का अधिकांश हिस्सा बिना किसी ऐसी सुरक्षा के जो उन्हें गर्मी से बचा सके, धूप में बाहर रहकर काम करता है. इन लोगों में मजदूर, सब्जी बेचने वाले, मोची और रिक्शा चालक शामिल हैं. ये वो लोग हैं जो चिलचिलाती धूप में काम करते हैं और इन पर गर्मी का ऐसा प्रभाव पड़ता है कि कई बार इनकी जान तक चली जाती है.

इस स्थिति से बचने के लिए मौसम विभाग की ओर से लोगों को हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी गई है. लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनने और सिर ढकने की भी सलाह दी गई है. वहीं पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए इस सप्ताह सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Happiest State: ये है भारत का सबसे खुशहाल राज्य, स्टडी में हुआ खुलासाHappiest State: ये है भारत का सबसे खुशहाल राज्य, स्टडी में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget