एक्सप्लोरर

मौसम में उतार-चढ़ाव से इंसान ही नहीं, जानवर भी होने लगे बेहाल, जानें किन राज्यों में सताने लगी गर्मी

Weather News: देश के कई हिस्सों में अभी से गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा है. दक्षिण में हाथियों समेत अन्य जानवरों के झुंड वायनाड की ओर पलायन कर रहे हैं. लोग गर्मी से राहत के उपाय कर रहे हैं.

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम में खासा उतार-चढ़ाव महसूस किया जा रहा है. फरवरी के महीने में ही कुछ राज्यों में गर्मी सताने लगी है. गर्मी बचाव करते हुए लोगों को तो देखा ही जा रहा है, जानवर भी ठंडे आश्रय स्थल खोज रहे हैं. 

ऑन मनोरमा डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्कन के पठार में जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है और वन्यजीवों के लिए पानी के स्रोत सूख रहे हैं, 300 से ज्यादा वर्ग किलोमीटर में फैले वायनाड वन्यजीव अभयारण्य (WWS) में प्रवासी हाथी और अन्य जानवर के झुंड अपने लिए ठिकाना खोजने लगे हैं.

कर्नाटक और तमिलनाडु से जानवर जा सकते हैं WWS

विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व और नागरहोल नेशनल पार्क और तमिलनाडु के नीलगिरी में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के गर्म इलाके से जानवर भोजन और पानी की तलाश में डब्ल्यूडब्ल्यूएस की ओर बढ़ सकते हैं.

इन राज्यों में गर्म और उमस भरा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से रविवार (25 फरवरी) को जारी मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 और 26 फरवरी को केरल के साथ-साथ तमिलनाडु में और 25-27 फरवरी के दौरान रायलसीमा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.

ओडिशा में सरकारी अस्पतालों के लिए हीट वेव एसओपी जारी

उधर, टीओआई के खबर के मुताबिक, ओडिशा सरकार ने अभी से सरकारी अस्पतालों के लिए पत्र जारी कर गर्मी से संबंधित बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का निर्देश दे दिया है. एसओपी 1 मार्च से 31 जुलाई तक लागू किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए तैयारी करने को कहा गया है क्योंकि ओडिशा में कुछ स्थानों पर तापमान बढ़ रहा है.

कहां होगी बारिश और बर्फबारी?

मौसम विभाग के अनुसार, 26 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, इसके कारण 25 से 27 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है. 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने और बिजली गिरने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी में शामिल होने के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर क्या बोले रितेश पांडे, मायावती को लेकर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget