एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी में शामिल होने के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर क्या बोले रितेश पांडे, मायावती को लेकर कह दी ये बात

Lok Sabha Elections 2024: रितेश पांडे ने मायावती का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है. इसके बाद उन्होंने बीजेपी सरकार के विकास कार्यों खासकर एक्सप्रेस वे निर्माण की जमकर तारीफ की.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती के विधायक रितेश पांडे ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. अंबेडकर नगर से चुनाव जीतने वाले रितेश पांडे ने रविवार को सुबह बहुजन समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया और दोपहर तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके थे. बीजेपी में आने के बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ की राज्य सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की खूब सराहना की. इस दौरान उन्होंने कई एक्सप्रेस वे का नाम लिया, जिससे आम लोगों का जीवन आसान हुआ है.

लोकसभा और राज्यसभा चुनाव से पहले रितेश का पाला बदलना मायावती के लिए बड़ा झटका है. रितेश ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और बीजेपी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा.

बीजेपी में शामिल होकर क्या बोले रितेश?
भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बनने के बाद रितेश पांडे ने कहा "मैं पिछले 15 साल से बहुजन समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहा था. मैं उनके (मायावती) सोच या कार्यों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. मैं अपने इस्तीफे में इस बारे में विस्तार से लिख चुका हूं. मेरे सीट पर जो हो रहा है, वह पिछले पांच साल से चल रहा है." इसके बाद उन्होंने योगी सरकार के विकास कार्यों की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा "जमीन पर जो भी चीजें हो रही हैं, उनकी समीक्षा करने के बाद मैंने यह फैसला लिया है. विधानसभा सीट में दो औद्योगिक क्षेत्र, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, गोरखपुर एक्सप्रेस वे, स्कूल, अंबेडकर नगर को अयोध्या राम मंदिर से जोड़ने वाला फोर लेन रोड आदि बनाए गए हैं." रितेश पांडे ने आगे कहा कि राज्य में लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, किसान, महिलाएं और दलितों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है."

बृजेश पाठक ने क्या कहा?
रितेश पांडे के फैसले की तारीफ करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यो को देखते हुए पाठक ने यह फैसला लिया है. उन्होंने आगे कहा कि रितेश जी ने बहादुरी भरा फैसला लिया है और देशभर में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि रितेश एक लोकप्रिय नेता हैं और पार्टी में वह तहे दिल से उनका स्वागत करते हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी से प्रभावित हुई कांग्रेस की महिला विधायक, लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget