एक्सप्लोरर

Rain Alert: दिल्ली में आज बरसेंगे बादल, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भी होगी झमाझम बारिश, पढ़ें IMD का अपडेट

IMD Rain Updates: चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव से आने वाले दिनों में छुटकारा मिलने वाला है. आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

Rain Alert: दिल्ली के लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार (23 जून) को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. केरल के कई हिस्सों के लिए बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. इसी तरह देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है. दक्षिण भारत के राज्यों में जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है. धीरे-धीरे उत्तर भारत में मानसूनी बादल पहुंचने लगे हैं. 

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं. हल्की बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है. आईएमडी ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में 30 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है. केरल के कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर के लिए रेड अलर्ट और एर्नाकुलम, थ्रिसूर, पल्लकड, मल्लपुरम और कासरगोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

कहां- कहां होने वाली है बारिश?

आईएमडी के मुताबिक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट वाले इलाके, केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 से 36 जून तक भारी बारिश से होने वाली है. लक्षद्वीप में 23 जून, गुजरात में 23-24 जून और सौराष्ट्र में 23-24 जून में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. 

23 जून को मराठवाड़ा, 26 जून को तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम और 24-25 जून को दक्षिण-पूर्व राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने 23 जून को पश्चिम मध्य प्रदेश और 26 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.  

पूर्वोत्तर में अगले पांच दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 25-26 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बहुत भारी बारिश और 25- 26 जून को अरुणाचल प्रदेश, 23-24 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने वाली है. 

24 से 26 जून तक बिहार में, 26 जून को ओडिशा में, 25-26 जून को झारखंड में और 23-26 जून तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर काफी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.अगले सात दिनों के दौरान 24 से 26 जून तक उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है. 

यह भी पढ़ें: बस इतने दिन और... फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, यूपी- दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में होगी झमाझम बारिश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget