एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान रेड-ऑरेंज अलर्ट, UP-कर्नाटक और बंगाल समेत इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी की मार

Lok Sabha Election: दूसरे चरण के चुनाव के दौरान 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 लोकसभा सीटों पर मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. IMD ने वोटिंग के दिन रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Lok Sabha Election 2024: देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार (26, अप्रैल) को वोटिंग होगी. हालांकि, चुनाव के साथ-साथ देश में गर्मी भी बढ़ती जा रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के दिन भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है.
 
अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 अप्रैल से अगले पांच दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में लू के लिए अलर्ट जारी किया है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. पश्चिम बंगाल-ओडिशा के लिए रेड अलर्ट और बिहार व कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा, ''त्रिपुरा, केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय और गोवा में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. हालांकि, 26 अप्रैल को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है.''

रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्र रहें सतर्क

IMD ने बताया कि ओडिशा में 15 अप्रैल और पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल से हीटवेव की स्थिति है. आईएमडी ने कहा, ''27 से 29 अप्रैल के दौरान ओडिशा में लू की स्थिति बनी रहेगी. जिन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां गर्मी के कारण लोगों को हीटस्ट्रोक हो सकता है. साथ ही ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में वह लोग गर्मी के कारण बीमार पड़ सकते हैं, जो दिनभर धूप में रहकर काम करते हैं.''

IMD ने पहले ही दी थी चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, लू को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था. अप्रैल में देश के अलग-अलग हिस्सों में चार से आठ दिन लू चलने की संभावना है. जबकि कुछ जगहों पर एक से तीन दिन के बीच लू की स्थिति बनी रहेगी. जिन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी दी थी, उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड शामिल हैं.

इन राज्यों में होगी वोटिंग

शुक्रवार को केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 14 , राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की सात, बिहार और असम की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और त्रिपुरा, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नोएडा में नहीं मिलेगी शराब तो बेंगलुरु-कोच्चि में बैंक बंद, दूसरे चरण की वोटिंग से पहले जानें कहां क्या इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवान राम का खजाना किसने चुराया? सौंपी गई एसआईटी रिपोर्ट, जानें चंदा चोरी का पूरा ‘अयोध्या कांड’
भगवान राम का खजाना किसने चुराया? सौंपी गई एसआईटी रिपोर्ट, जानें चंदा चोरी का ‘अयोध्या कांड’
जेवर विधायक को न्योता पर कई दिग्गज छूटे! नोएडा एयरपोर्ट कार्यक्रम में 'निमंत्रण' पर मचा बवाल, जानें पूरा मामला
जेवर विधायक को न्योता पर कई दिग्गज छूटे! नोएडा एयरपोर्ट कार्यक्रम में 'निमंत्रण' पर मचा बवाल
ममता का बागियों पर पलटवार: TMC ने फिरहाद हकीम-अरूप विस्वास समेत 6 को किया सस्पेंड
ममता का बागियों पर पलटवार: TMC ने फिरहाद हकीम-अरूप विस्वास समेत 6 को किया सस्पेंड
PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?
PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?

वीडियोज

Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी, कप्तानी भी मिली; तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में हुए 4 बड़े बदलाव
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी, कप्तानी भी मिली; तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में 4 बदलाव
Ghabadkund Box Office Day 4: 'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget