एक्सप्लोरर

IIT खड़गपुर ने बनाई कम कीमत वाली कोरोना टेस्ट किट, सिर्फ 400 रुपये में जांच और एक घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

रिसर्च टीम के प्रोफेसर चक्रवर्ती ने कहा कि टेस्ट किट की कीमत दो हजार रुपये होगी और बड़े स्तर पर उत्पादन होने से मूल्य घट सकता है. उन्होंने कहा कि संस्थान ने पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है.

कोलकाताः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 संक्रमण की त्वरित जांच के लिए कम कीमत वाला एक उपकरण विकसित किया है और दावा किया है कि इससे गरीबों को लाभ होगा. परियोजना का नेतृत्व कर रहे दो व्यक्तियों में से एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने शनिवार को डिजिटल माध्यम से मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘कोविरैप’ नामक उपकरण से मात्र 400 रुपये में तुरंत जांच की जा सकेगी और एक घंटे के भीतर जांच का नतीजा मोबाइल ऐप पर देखा जा सकेगा.

RT-PCR जितने ही सटीक होंगे नतीजे- प्रोफेसर

चक्रवर्ती ने कहा कि उपकरण की कीमत दो हजार रुपये होगी और बड़े स्तर पर उत्पादन होने से मूल्य घट सकता है. उन्होंने कहा कि संस्थान ने पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है. उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला के उपकरणों से की गई जांच के मुकाबले कोविरैप से अधिक सरलता से जांच की जा सकती है और इससे प्राप्त नतीजे आरटी-पीसीआर जांच जितने ही सटीक होंगे.

प्रोफेसर चक्रवर्ती ने कहा कि एक उपकरण से कई जांच की जा सकती है और इसके लिए प्रत्येक जांच के बाद केवल कागज के कार्टरिज बदलने होंगे. उन्होंने बताया कि यह उपकरण सीमित संसाधन वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसे चलाने के लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने कहा, “वर्तमान में जांच के लिए जो तकनीक इस्तेमाल की जा रही है वह बहुत महंगी है. इसके अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकताएं भी हैं. हमने महसूस किया कि इसका विकल्प आरटी-पीसीआर मशीनों जैसे उपकरण में बदलाव कर उत्पन्न नहीं किया जा सकता. हमने सोचा कि इसके लिए अलग हटकर कुछ करना होगा और जांच की नई तकनीक सामने लानी होगी जो चिकित्सा के मानकों पर खरी उतरे.”

RNA वायरस का भी पता लगा सकेगा उपकरण

रिसर्च टीम में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ता शामिल हैं, जिनका नेतृत्व प्रोफेसर चक्रवर्ती कर रहे हैं और स्कूल ऑफ बायोसाइंस के शोधकर्ताओं का नेतृत्व सहायक प्रोफेसर अरिंदम मंडल कर रहे हैं.

मंडल ने कहा, “कहीं भी ले जाए जा सकने वाला यह उपकरण न केवल कोविड-19 की जांच करने में सक्षम है बल्कि उसी प्रक्रिया से किसी भी आरएनए वायरस का पता लगा सकता है.”

आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वी के तिवारी ने कहा, “इस इनोवेशन का लक्ष्य आम लोगों को कम कीमत पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य तकनीक उपलब्ध कराना है. वैश्विक स्तर पर महामारी के प्रबंधन में यह उल्लेखनीय योगदान होगा.”

ये भी पढ़ें

केरलः कोरोना के इलाज के लिए राज्य सरकार ने तय की दरें, टेस्टिंग की कीमत पर भी लिया फैसला

दिल्लीः कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी, सीएम केजरीवाल ने कहा- हालात बेहतर, लेकिन संतुष्ट होने का वक्त नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget