एक्सप्लोरर

केरलः कोरोना के इलाज के लिए राज्य सरकार ने तय की दरें, टेस्टिंग की कीमत पर भी लिया फैसला

केरल में करुण्य आरोग्य सुरक्षा पद्धति (केएएसपी) के तहत पैनल में शामिल सभी निजी अस्पतालों को आदेश जारी किया गया है. सरकारी अस्पतालों द्वारा निजी अस्पतालों में रेफर किये गये उन मरीजों के लिए भी ये दरें लागू होंगी जो केएसएपी के दायरे में नहीं आते.

तिरुवनंतपुरमः केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने शनिवार को निजी अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार के लिए दरें निर्धारित करने संबंधी आदेश जारी किया और इस संबंध में दिशानिर्देश भी जारी किये. इसके साथ ही सरकार ने कोरोना टेस्ट की भी दर निर्धारित कर दी है. केरल में इस बीमारी के अबतक 16,995 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 54 लोगों की मौत हो चुकी है. ICU की दर 6,500 रुपये प्रति दिन आदेश के अनुसार जनरल वार्ड में 2,300 रुपये प्रतिदिन की दरें लागू होंगी, वहीं उच्च देखभाल इकाइयों (एचडीयू) में 3,300 रुपये प्रतिदिन की दर से शुल्क वसूला जाएगा. आईसीयू की दरें 6,500 रुपये प्रतिदिन होंगी, वहीं वेंटिलेटर के साथ ये दरें 11,500 रुपये प्रतिदिन होंगी. प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि करुण्य आरोग्य सुरक्षा पद्धति (केएएसपी) के तहत पैनल में शामिल सभी निजी अस्पतालों को आदेश जारी किया गया है. सरकारी अस्पतालों द्वारा निजी अस्पतालों में रेफर किये गये उन मरीजों के लिए भी ये दरें लागू होंगी जो केएसएपी के दायरे में नहीं आते. केएसएपी को लागू करने वाली राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने दिशानिर्देश जारी किये. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘मरीज किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल से इलाज करा सकते हैं. दोनों सेक्टर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए साथ आये हैं.’’ टेस्टिंग की दरें भी तय इसके साथ ही राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की विभिन्न जांच के लिए भी दरें निर्धारित की हैं. राज्य में आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमत 2,750 रुपये है, जबकि एंटीजन टेस्ट के लिए 625 रुपये देने होंगे. इनके अलावा एक्सपर्ट नैट के लिए 3 हजार और ट्रूनैट के दोनों चरणों के लिए 1500-1500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. ये भी पढ़ें दिल्ली: कोरोना मरीज़ों के लिए खोला गया बुराड़ी का 450 बेड का हॉस्पिटल, सीएम केजरीवाल ने किया ऑनलाइन उद्घाटन मुंबई में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 हजार के पार, अबतक 78 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget