एक्सप्लोरर

इडुक्की भूस्खलन : 3 और शव बरामद, 21 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा, दोबारा शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

केरल के इडुक्की जिले के राजमाला स्थित पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण लैंडस्लाइड से 21 मजदूरों की मौत हो गई. कम से कम 70 लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है.

 तिरुवनंतपुरम: केरल के इडुक्की जिले में हुए भीषण भूस्खलन के बाद 50 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है, इन्हें ढूंढ़ने के लिए शनिवार को लोगों और उपकरणों की सहायता से बड़े पैमाने पर एक खोज अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार मध्यरात्रि को राजामलाई में हुई इस त्रासदी में 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों को बचाया गया है जिनका इडुक्की, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

मुन्नार के लोकप्रिय पर्यटन स्थल से लगभग 30 किमी की दूरी पर यह हादसा उस समय हुआ, जब एस्टेट हाउस की चार लाइनों पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए.

इस जिले से ताल्लुक रखने वाले राज्य में वर्तमान बिजली मंत्री एमएम मणि ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेगी.

मणि ने कहा, "लापता हुए व्यक्तियों की सही संख्या का पता चाय कंपनी को लगाना होगा, क्योंकि यह आवासीय लाइनें हैं तो स्थानीय ग्राम परिषद को भी उनके साथ काम करना होगा. मलबे में अब किसी के दबे होने की संभावना कम है."

एनडीआरएफ, केरल पुलिस, फायर फोर्स, स्थानीय लोगों और स्वयंसेवक कर्मियों की बड़ी संख्या के साथ इस खोज अभियान को अंजाम दिया जा रहा है.केरल सरकार ने जहां मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख 

केरल में हुई इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मुआवजे की घोषणा की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''इडुक्की में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान से आहत हूं. दु: ख की इस घड़ी में, मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल जल्दी ठीक हों इसकी कामना करते हैं. एनडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं, प्रभावितों को सहायता पहुंचाया जा रहा है.''

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मुआवजे की घोषणा की. ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री राहत कोष से भूस्खलन की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों के लिए 50,000 रुपये के आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है.

Kerala Plane Crash: दिवंगत पायलट दीपक साठे के घर पसरा मातम, 30 साल का अनुभव लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ दशहरा, दिवाली और छठ के चलते फुल हो चुकी हैं ट्रेनें, जानें क्या है ट्रेनों के हाल, ये विकल्प हैं खुलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget