एक्सप्लोरर

पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव या ओवैसी? पाकिस्तान को सबक कौन अच्छे से सिखा सकता है, सर्वे में खुलासा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए कौन सा नेता देश में सबसे ज्यादा मजबूत है, इस संबंध में सर्वे में खुलासा हुआ है.

Operation Sindoor Survey: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आम जनता का भरोसा भारतीय सेना और सरकार पर और भी मजबूत हुआ है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सशक्त नेता के तौर पर उभरे हैं, बल्कि उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी जैसे नेताओं को लिस्ट में काफी पीछे छोड़ दिया है. इस बात की पुष्टि आईएएनएस मैटराइज के हालिया सर्वे में की गई है.

9 मई से 15 मई 2025 तक के बीच किए गए आईएएनएस मैटराइज के सर्वे में लोगों से सवाल किया गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्रवाई में देश का कौन सा नेता पाकिस्तान को सबक सिखाने में सबसे सक्षम है? इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है. 70 प्रतिशत लोगों का मानना है कि नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को सबक सिखाने में सबसे सक्षम हैं. इसके बाद राहुल गांधी का नंबर आता है, जिन्हें सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है.

ओवैसी, अखिलेश और ममता और अरविंद केजरीवाल का नंबर कहां?

इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी का नंबर आता है, जिन्हें 4 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 3 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 2 प्रतिशत, टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 2 प्रतिशत, डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को 1 प्रतिशत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 1 प्रतिशत, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को 1 प्रतिशत, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 1 प्रतिशत, बीजू जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पटनायक को 1 प्रतिशत, अन्य को 1 प्रतिशत और 'पता नहीं या कह नहीं सकते' के साथ 8 प्रतिशत लोग रहे हैं.

क्या ऑपरेशन सिंदूर से बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता?

इस सर्वे के अनुसार, 69 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इस ऑपरेशन ने पीएम मोदी की वैश्विक छवि को और मजबूत किया है, जबकि 26 प्रतिशत का कहना है कि उनकी छवि में कोई बदलाव नहीं आया और 5 प्रतिशत इस बारे में अनिश्चित हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता पर असर के बारे में 74 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि लोकप्रियता बढ़ी है. इसके अलावा, आईएएनएस मैटराइज सर्वे में 92 प्रतिशत लोगों ने माना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वर्तमान मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम है. जबकि 1 प्रतिशत के अनुसार, कुछ हद तक सक्षम है. 4 प्रतिशत नहीं में जवाब देते हैं और 3 प्रतिशत लोगों की स्थिति 'पता नहीं या कह नहीं सकते' वाली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Somnath Swabhiman Parv: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, पुष्प अर्पित कर बजाया डमरू, शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों शिव भक्त
PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, पुष्प अर्पित कर बजाया डमरू, शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों शिव भक्त
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद
IND vs NZ ODI Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ आकांक्षा का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरें

वीडियोज

Syria पर Trump ने किया बहुत बड़ा हमला, अमेरिका का दावा कि कई ISIS ठिकाने हुए ध्वस्त
Bihar के Hazipur में कंबल वितरण के दौरान मची लूट, मौका देख निकले Chirag । Breaking News
Ankita Bhandari Murder Case में बंद के ऐलान पर बंटे व्यापारी, CBI जांच की मांग पर बढ़ा विवाद
PM Modi Somnath Visit : सोमनाथ में पीएम मोदी की भव्य रैली में उमड़ी हजारों की भीड़
Ankita Bhandari Murder Case अबतक कब और क्या हुआ, विस्तार से समझिए केस कैसे पेचीदा होता चला गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Somnath Swabhiman Parv: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, पुष्प अर्पित कर बजाया डमरू, शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों शिव भक्त
PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, पुष्प अर्पित कर बजाया डमरू, शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों शिव भक्त
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद
IND vs NZ ODI Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ आकांक्षा का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरें
Weather Update: देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
Pakistan Terrorism: 'पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता...', लश्कर के आतंकी ने खोली आसिम मुनीर की पोल
'पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता...', लश्कर के आतंकी ने खोली आसिम मुनीर की पोल
अनियमित पीरियड्स और स्ट्रेस कितना खतरनाक, जानें PCOS कैसे बनता है रिश्ता टूटने की वजह?
अनियमित पीरियड्स और स्ट्रेस कितना खतरनाक, जानें PCOS कैसे बनता है रिश्ता टूटने की वजह?
सेना में अफसर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कैसे होती है पढ़ाई? जानें सबकुछ
सेना में अफसर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कैसे होती है पढ़ाई? जानें सबकुछ
Embed widget