एक्सप्लोरर

वायुसेना ने संभाला मोर्चा: ऑक्सीजन टैंकर लेकर सिंगापुर से भारत लौटे IAF के विमान, नौसेना भी निभा रही अहम भूमिका

देश कोरोना संक्रमण से लड़ने और इसे पराजित करने के लिए कई बड़े कदम उठा रहा है. भारतीय वायुसेना भी इसमें एक पेशेवर तरीके से सभी उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने कोविड के दौरान राहत पहुंचाने में अपने प्रयास जारी रखते हुए मोर्चा संभाल रखा है. देश से लेकर विदेश तक वायुसेना के एयरक्राफ्ट्स ऑक्सीजन सप्लाई के लिए उड़ान भर रहे  हैं. शनिवार की तड़के 2 बजे भारतीय वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान उच्च क्षमता के क्रायोजैनिक ऑक्सीजन टैंकर लेने के लिए हिंडन एयर बेस (गाजियाबाद) से सिंगापुर के चांगी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ. ये विमान सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर सिंगापुर पहुंचा. 4 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लोड करने के बाद, यह विमान सिंगापुर से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस पर शाम 4.30 बजे पहुंच गया. वहां से इन टैंकर्स को ऑक्सीजन से भरकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा. 

शनिवार को ही भारतीय वायुसेना का एक और सी-17 विमान हिंडन एयर बेस से सुबह 8 बजे पुणे एयरबेस के लिए रवाना हुआ और 2 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर ट्रकों को जामनगर एयरबेस के लिए पहुंचा. वहां से सी-17 विमान फिलहाल पुणे से जामनगर तक अपने दूसरे दौर की उड़ान पर है, जिसमें 2 और खाली कंटेनर हैं. इससे पहले एक अन्य सी-17 विमान ने आज दिन में दो खाली कंटेनर जोधपुर से जामनगर पहुंचाए थे.

कोविड टेस्टिंग उपकरण लेकर जम्मू से उड़ान
भारतीय वायुसेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर और एक एन-32 सैन्य विमान ने कोविड टेस्टिंग उपकरण जम्मू से लेह और जम्मू से करगिल तक पहुंचा. उपकरणों में बायो सेफ्टी कैबिनेट, सेंट्रीफ्यूज और स्टेबलाइजर्स शामिल थे. इन मशीनों को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा बनाया गया है और अब जांच क्षमता को बढ़ाने के लिए इन्हें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को दिया गया है.

देश कोरोना संक्रमण से लड़ने और इसे पराजित करने के लिए कई बड़े कदम उठा रहा है. भारतीय वायुसेना भी इसमें एक पेशेवर तरीके से सभी उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है. इस बीच खबर है कि प्राइवेट एयरलाइंस, स्पाइसजेट ने भी 800 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स हांगकांग से लेकर कोलकता पहुंचा है. इन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा.

नौसेना भी सेवा में पीछे नहीं
नौसेना भी देश के दूरदराज के इलाकों में ऑक्सीजन सप्लाई में अहम भूमिका निभा रही है. शुक्रवार को नौसेना की दक्षिणी कमान ने कोच्चि से पूरा एक जहाज, आईएनएस शारदा को ऑक्सीजन-एक्सप्रेस के तौर पर लक्षद्वीप और मिनिकोय आईलैंड भेजा.

शनिवार को रक्षा मंत्री ने देशभर में कोविड से लड़ने के में सेना और रक्षा संस्थानों की कोशिशों को लेकर एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में जानकारी दी गई कि राजधानी दिल्ली स्थित डीआऱडीओ कोविड हॉस्पिटल में अब 250 अतिरिक्त बेड की सुविधा बढ़ा दी गई है. यानि अब यहां कुल 500 बेड हो गए हैं.

ये भी पढ़ें-
Bihar Corona: पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 77 लोगों की ली जान, अकेले NMCH में 21 मरीजों की हुई मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24103 नए मामले, 357 लोगों की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget