एक्सप्लोरर

एचएस फूलका का किसी भी पार्टी में शामिल होने से इनकार, नहीं लड़ेंगे 2019 का चुनाव

इस महीने की शुरुआत में बिना कोई कारण दिए एचएस फूलका ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चार जनवरी को उन्होंने विजय गोयल से उनके जन्मदिन पर मुलाकात की, इसके बाद खबरों का बाजार गरम हो गया था.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से इस्तीफा से चुके वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने किसी भी पार्टी को ज्वाइन करने की खबरों से इनकार कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने से भी इनकार कर दिया. रविवार को एचएस फूलका को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने एक कार्यक्रम में सिख दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए सम्मानित किया था. गोयल ने कहा था कि बीजेपी के दरवाजे सभी अच्छे लोगों के लिए खुले हैं.

फूलका ने बीजेपी के 'कुछ नेताओं' के साथ नजदीकियों की बात स्वीकारी लेकिन पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं से इनकार कर दिया. फूलका ने कहा, ''बीजेपी ने हमेशा सिख विरोधी दंगों के लिए पीड़ितों की लड़ाई में हमारी मदद की. मैं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिला था और उन्होंने मेरा समर्थन किया था.'' इसके साथ ही फूलका ने कहा कि वो कोई पार्टी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं.

वहीं फूलका को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम में विजय गोयल ने कहा, ''यह मायने नहीं रखता कि वो आम आदमी पार्टी से जुड़े थे. वे एक अच्छे इंसान हैं जिन्होंने अच्छा काम किया है. इसलिए हम उन्हें सम्मानित कर रहे हैं. लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या वो बीजेपी ज्वाइन करेंगे. बीजेपी चाहती है कि सारे अच्छे लोग पार्टी में शामिल हों.''

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बिना कोई कारण दिए एचएस फूलका ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चार जनवरी को उन्होंने विजय गोयल से उनके जन्मदिन पर मुलाकात की, इसके बाद खबरों का बाजार गरम हो गया था.

फूलका ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए कोई कारण बताने से परहेज किया और पंजाब में नशाखोरी से लड़ने के लिए गैर-राजनीतिक संगठन बनाने की इच्छा जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का कथित राजनीतिकरण के खिलाफ लड़ाई की भी बात कही थी.

जानकारी के मुताबिक फूलका आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों से नाराज थे. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है. इस खबर पर दोनों ही पार्टियों की ओर से अभी तक इनकार नहीं किया गया है.

बता दें कि पार्टी से इस्तीफा देने के बाद फूलका ने कहा था कि 2012 में अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीतिक पार्टी में बदलना एक गलत कदम था. उन्होंने ये भी कहा पंजाब में नशे के खिलाफ अन्ना जैसे आंदोलन की ही जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget