एक्सप्लोरर

Hypertension In Mumbai: मुंबई में हाइपरटेंशन मरीजों की 16 अस्पतालों में होगी स्क्रीनिंग, इस अस्पताल में शुरू हुआ NCD Corner

Hypertension Cases In Mumbai: मुंबई में हाइपरटेंशन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 16 अस्पतालों में उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके लिए एनसीडी कॉर्नर खोले जाएंगे. पहला कॉर्नर आज शुरू हो गया.

Hypertension In Mumbai: मुंबई में हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. डॉक्टरों ने बताया कि हाइपरटेंशन के ज्यादातर मामले असंतुलित जीवनशैली और तनाव की वजह से हो रहे हैं. बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation, BMC) के द्वारा की गई स्टडी के अनुसार मुंबई में हर तीसरा व्यक्ति हाइपर टेंशन (Hypertension) बीमारी से पीड़ित है. अब इससे निजात पाने के लिए 16 अस्पतालों में हाइपरटेंशन और डायबिटीज की स्क्रीनिंग के लिए एनसीडी (Noncommunicable Diseases) कॉर्नर शुरू किए जायेंगे. मंगलवार को सायन अस्पताल (Sion Hospital) में पहले एनसीडी कॉर्नर (Noncommunicable Diseases Corner) की शुरुआत हुई. 

सुबह 10से शाम 4 बजे तक फ्री में होगी स्क्रीनिंग

मुंबई के सायन अस्पताल में कई लोग अपने इलाज के लिए आते हैं. इस बीच लोगों की सुविधा के लिए बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation, BMC) ने सायन अस्पताल में एनसीडी कॉर्नर तयार किया है, जहां सुबह 10 से शाम 4 तक इस कक्ष में कोई भी व्यक्ति चाहे वह मरीज हो या वह अस्पताल में काम करने वाला कर्मचारी हो जांच के लिए आ सकता है. इस कक्ष में फ्री में बीपी का चेक अप, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और डायबिटीज (Diabetes) की जांच की जाती है.

जांच कराने आए एक व्यक्ति ने बताया कि बीएमसी की यह सुविधा काफी अच्छी है क्योंकि लोग इस सुविधा के कारण शरीर में किस बीमारी से व्यक्ति पीड़ित हैं, स्क्रीिनिंग से ये पता चल सकता है. 

सायन अस्पताल की डॉक्टर ने दी ये जानकारी-

डॉक्टर सीमा भांसोडे, प्रोफेसर और हेड , कम्युनिटी मेडिसिन TT - ने बताया कि बीएमसी के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने WHO के साथ मिलकर STEP सर्वे किया था. जहां इस सर्वे में हाई बीपी से मुंबई में 33% लोग पीड़ित बताए गए हैं, वहीं 18 से 19% लोगों को शुगर की बीमारी है.

सर्वे में यह भी सामने आया के मुंबई में हर तीसरा व्यक्ति हाई बीपी से पीड़ित है. इसीलिए अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने एनसीडी कॉर्नर बनाने का निर्णय लिया है. मुंबई के सारे मेडिकल कॉलेज में और 16 हॉस्पिटल में यह कॉर्नर बनेंगे. किसका बीपी 140/90 हो गया या किसका शुगर लेवल 140 से ज्यादा हो गया है स्क्रीनिंग में पता चल जाएगा और हम उन्हें उसी हिसाब से डॉक्टर को सजेस्ट करेंगे. उन्होंने बताया कि इन कॉर्नर में आगे जा कर कैंसर की भी स्क्रीनिंग (Cancer Screening) की जायेगी.


ये भी पढ़ें:

Shrikant Tyagi Case: 'गृहमंत्री अमित शाह ने मामले का संझान लिया', बीजेपी सांसद महेश शर्मा बोले- श्रीकांत BJP का सदस्य नहीं

Mumbai Fire: मुंबई के सेवरी इलाके में झोपड़ियों में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget