एक्सप्लोरर

नए गृह राज्यमंत्री ने हैदराबाद को बताया ‘आतंकियों का पनाहगाह’, गृह मंत्री अमित शाह ने लगाई फटकार

गृह राज्यमंत्री का बयान वायरल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस टिप्पणी के लिए उन्हें फटकार लगाई. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उन्होंने असल में रेड्डी से क्या कहा.

नई दिल्ली: नए गृह राज्यमंत्री के हैदराबाद पर दिए गए एक बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया है. नए गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद को आतंकियों का पनाहगाह बताया है. रेड्डी के इस बयान के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फटकार लगाई है. रेड्डी के इस विवादित बयान पर हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी कड़ी आपत्ति जताई है. गृह राज्यमंत्री रेड्डी हैदाराबाद नगर के अंतर्गत आने वाले सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि देश की किसी भी आतंकी घटना का तार हैदराबाद से जुड़ा होता है. इस बयान पर विवाद पैदा होने के बाद रेड्डी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत नहीं कहा. ओवैसी बोले- 300 सीट जीतकर मनमानी नहीं कर पाएंगे मोदी, गिरिराज बोले- नफरत नहीं फैलाएं AIMIM चीफ पदभार ग्रहण करने के बाद रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "देश में ऐसी जगहें हैं, जहां आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं. अगर बेंगलुरू या भोपाल में कोई घटना होती है तो उसका तार हैदराबाद से जुड़ा होता है. प्रदेश पुलिस और एनआईए ने हर दो-तीन महीने में हैदराबाद में आतंकियों को गिरफ्तार किया है." उनका बयान वायरल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस टिप्पणी के लिए उन्हें फटकार लगाई. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उन्होंने असल में रेड्डी से क्या कहा. ओवैसी ने मंत्री के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बयान बताते हुए कहा, "मैं उनसे (रेड्डी) पूछना चाहता हूं कि पिछले पांच साल में एनआईए, आईबी और रॉ ने कितनी बार लिखित में कहा है कि हैदराबाद आतंकियों को पनाहगाह है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह ऐसी बात बोल रहे हैं." एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि पिछले पांच साल में हैदराबाद में पूरी शांति रही है और नगर कोई सांप्रदायिक घटना नहीं हुई है. सभी धार्मिक त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं. यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में शामिल होने से मना करने वाले नीतीश का कैबिनेट विस्तार आज, BJP को नहीं मिलेगी जगह- सूत्र आधे से ज्यादा देश पर प्रचंड गर्मी की मार, अब तक 30 लोगों की मौत, राजस्थान के चुरु में पारा 50 के पार पश्चिम बंगाल: ‘जय श्री राम’ को लेकर गरमाई राजनीति, ममता बनर्जी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी BJP तमिलनाडु: नई शिक्षा नीति में रिजनल, अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा की पढ़ाई का प्रस्ताव, राज्य में विरोध शुरु
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ideas of India Summit Day 1 Live: 'माता-पिता की इजाजत के बिना शादी नहीं...', मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून पर हर्ष संघवी का बड़ा बयान
Live: 'माता-पिता की इजाजत के बिना शादी नहीं...', मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून पर हर्ष संघवी का बड़ा बयान
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
'जंग भारत के हित में नहीं, यूरोप से रिश्ते फायदेमंद', आईडियाज ऑफ इंडिया समिट में बोले ABP के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार
'जंग भारत के हित में नहीं, यूरोप से रिश्ते फायदेमंद', आईडियाज ऑफ इंडिया समिट में बोले ABP के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार
'बंगाल SIR में लगे जजों को चुनाव आयोग क्यों दे रहा ट्रेनिंग', TMC की आपत्ति पर बोला SC- तो और कौन देगा?
'बंगाल SIR में लगे जजों को चुनाव आयोग क्यों दे रहा ट्रेनिंग', TMC की आपत्ति पर बोला SC- तो और कौन देगा?

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
Embed widget