एक्सप्लोरर

संसद में गूंजा हैदराबाद गैंगरेप कांड, राज्यसभा में सांसदों ने जल्द न्याय दिलाने की बात कही

राज्यसभा में सासंदों ने ऐसे जघन्य अपराधों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने और सख्त सजा दिलाने की भी बात कही. इसी मुद्दे पर दोपहर 12 बजे लोकसभा में चर्चा होगी.

नई दिल्ली: पूरे देश को झकझोर देने वाले हैदराबाद गैंगरेप कांड का मुद्दा आज संसद भवन में गूंजा. राज्यसभा में सभापति वैंकेया नायडू की मौजूदगी में सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की. राज्यसभा में सासंदों ने ऐसे जघन्य अपराधों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने और सख्त सजा दिलाने की भी बात कही. इसी मुद्दे पर दोपहर 12 बजे लोकसभा में चर्चा होगी.

चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने की, उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य या सरकार नहीं चाहती है कि उसके राज्य में ऐसी घटना घटे. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''हमने बहुत कानून बनाए लेकिन कभी कभी सिर्फ कानून बनाने से ही समस्या हल नहीं होती. इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए पूरे समाज को खड़ा होना होगा.''

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीड़िता के परिवार को जल्द न्याय दिलाने की बात कही और महिला सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए भी कहा. संजय सिंह ने कहा, ''इस मामले में न्याय में देरी ना हो, बलात्कार के मामलों में निश्चित समयसीमा में फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंदर सुनवाई हो और जल्द से जल्द सजा का प्रावधान किया जाए.'' उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को अब तक सजा नहीं हुई है, इस मामले में समय पर कार्रवाई होनी चाहिए.

समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर मैं पता नहीं कितने बार बोल चुकी हूं. सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए. एक दिन पहले ही हैदाराबाद में उसी जगह हादसा हुआ था. कुछ देशों में जनता दोषियों को सजा देती है, दोषियों को अब जनता ही सबक सिखाए.

चर्चा के दौरान सभापति वैंकेया नायडू ने कहा कि इसके लिए नए बिल की जरूरत नहीं हैं. उन्होंने कहा, '' महिला सुरक्षा पर नए बिल की जरूरत नहीं है. जो आवश्यक है वह है राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक कौशल, मानसिकता में बदलाव.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget