एक्सप्लोरर

Hyderabad Gang Rape Case: हैदराबाद गैंगरेप मामले के आरोपियों में AIMIM विधायक के बेटे का नाम भी शामिल, सभी आरोपी गिरफ्तार

Hyderabad Gang Rape Case: हैदराबाद के गैंगरेप मामले में सभी छह आरोपी एक वयस्क और पांच नाबालिग, अब हिरासत में हैं. इनमें एक विधायक का बेटा भी है.

Hyderabad Gang Rape Case: हैदराबाद के बहुचर्चित गैंगरेप (Gang Rape) मामले में एआईएमआईएम (AIMIM) के एक विधायक के नाबालिग बेटे को आरोपी के रूप में नामित किया गया है. मामले के सभी छह आरोपी एक वयस्क और पांच नाबालिग, अब हिरासत में हैं. उन पर POCSO अधिनियम और दंड संहिता की धाराओं के तहत शील भंग करने और आपराधिक हमले का आरोप लगाया गया है. पिछले हफ्ते भाजपा विधायक रघुनंदन राव (Raghunandan Rao) ने पीड़ित किशोरी और उसके हमलावरों की एक वीडियो क्लिप और तस्वीरें जारी की थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक का बेटा भी लड़की के साथ एक कार में था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामाले को कवर अप करने में लगी हुई थी. 

हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) का कहना है कि आरोपी 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र हैं और 'राजनीतिक रूप से प्रभावशाली' परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. बता दें 28 मई शनिवार की शाम 17 वर्षीय लड़की अपनी दोस्त के साथ पब गई थी. पीड़िता की दोस्त वहां से जल्दी निकल गई. इस दौरान पब में लड़की की एक लड़के से दोस्ती हो गई और वो उस लड़के और उसके दोस्तों के साथ क्लब से चली गई. 

लड़की को घर छोड़ने के बहाने ले गए कार में

उन्होंने कथित तौर पर लड़की को घर छोड़ने का वादा किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ग्रुप पहले पेस्ट्री की दुकान पर गया था. इसके बाद पांचों लड़कों ने जुबली हिल्स में कार खड़ी की, जो शहर के पॉश इलाकों में से एक है, और लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. जबकि अन्य कार के बाहर पहरा दे रहे थे. घर पहुंचने पर जब लड़की के पिता ने उसकी गर्दन पर चोट के निशान देखे और उससे उनके बारे में पूछा, तो उसने बताया कि पब में पार्टी के बाद कुछ लड़कों ने उस पर हमला किया था. पुलिस ने शुरुआत में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया था. बाद में जब उसने पूरा बयान दिया तो दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. 

शुरू में पुलिस ने कहा कि विधायक का बेटा नहीं था कार में

शुरुआत में हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने कहा था कि विधायक का बेटा कार में नहीं था और बाद में कहा कि वह बलात्कार में शामिल नहीं था. वहां वायरल हुए फुटेज में लड़की संदिग्ध हमलावरों के साथ पब के बाहर खड़ी दिखाई दे रही है. वीडियो में दिख रहे विधायक के बेटे को पांच साल तक की जेल हो सकती है. हिरासत में लिए गए नाबालिगों में से एक राज्य के सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के स्थानीय नेता का बेटा है. एक अन्य नाबालिग सांगा रेड्डी (Sanga Reddy) इलाके के एक राजनेता का बेटा है. जिस इनोवा कार में लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी, उसे कल फार्महाउस से बरामद किया गया था. अपंजीकृत कार जाहिर तौर पर हाल ही में एक राजनेता को सौंपी गई थी. ऐसा लग रहा था कि मारपीट के बाद इसकी सफाई की गई हो.

ये भी पढ़ें- 

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा मामले में बीजेपी यूथ विंग नेता और PFI के तीन सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी 

Prophet Mohammad Remarks Row: एबीपी न्यूज़ से बोले असदुद्दीन ओवैसी, 'क्या अब नूपुर शर्मा के घर पर बुलडोजर चलेगा?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget