एक्सप्लोरर

हैदराबादः '15 मिनट' वाले बयान पर कोर्ट का आदेश- अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दर्ज हो केस

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा है कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए.

हैदराबादः ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है. राज्य के एक लोकल कोर्ट ने अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभआ के दौरान विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि सरकार 15 मिनट के लिए पुलिस हटा कर देख ले किसमें कितना दम है पता चल जाएगा.

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सैदाबाद पुलिस को आदेश जारी किया कि विवादित बयान को लेकर अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज करें. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पुलिस आईपीसी 153(A), 153(B) and 506 के तहत मामला दर्ज करें.

अकबरुद्दीन ओवैसी ने करीमनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ''हम (मुसलमान) 25 करोड़ हैं और तुम (हिंदू) 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है.''

उन्होंने कहा था, ''लोग उन्हीं को डराते हैं जो आसानी से डरते हैं. वह (आरएसएस) क्यों हम (मुसलमानों) से घृणा करते हैं. क्योंकि वह हमारा सामना 15 मिनट भी नहीं कर सकते हैं.''

आगे ओवैसी ने कहा था, ''मुसलमानों को शेर बनना होगा ताकि कोई चायवाला उनके सामने खड़ा न हो. मैं अपने लोगों से कहता हूं कि आप लोग इतने परेशान हैं, परेशान मत हो. नौजवानों मैं आपसे कहूंगा कि जो हम यहां करेंगे, उसके बदले में जन्‍नत या जहन्‍नूम मिलेगी. शहीद जन्‍नतों की जन्‍नत जाता है. तुम सिर्फ अल्‍लाह का नाम लो.'

उनके इस बयान के बाद बजरंग दल और वीएचपी दोनों ने आपत्ति जताई थी. जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी. बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी, असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं.

ममता बनर्जी के निशाने पर आए ओवैसी, बताया- BJP की B टीम

Imran का सच बताया Pakistan के 'सच्चे हिंदुस्तानी' Altaf Hussain ने, भारत में बसना चाहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget