एक्सप्लोरर

कॉलेज में विवाद सुलझाने के बजाय छात्र को पीटा, फ्लोर इंचार्ज की बर्बरता, स्टूडेंट का जबड़ा हुआ फ्रैक्चर

तेलंगाना के नारायण जूनियर कॉलेज में फ्लोर इंचार्ज ने एक छात्र की इतनी बुरी तरह से मारा कि उसका जबड़ा फ्रैक्चर हो गया. अब कॉलेज के छात्र फ्लोर इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गड्डी अन्नाराम स्थित नारायण जूनियर कॉलेज में एक दिल दहला देने वाली घटना ने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कॉलेज के फ्लोर इंचार्ज माली सतीश ने दो छात्रों के बीच मामूली विवाद को शांत करने के बजाय एक छात्र पर क्रूर हमला कर दिया, जिससे पीड़ित का जबड़ा टूट गया.

मलकजगिरी पुलिस ने छात्र के माता-पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना 15 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे कॉलेज परिसर में घटी. इंटरमीडिएट के दो छात्रों के बीच छोटी-मोटी कहासुनी हो गई. सूचना मिलते ही फ्लोर इंचार्ज सतीश मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने विवाद सुलझाने के बजाय छात्रों को पीटना शुरू कर दिया. 

मुक्के से किया हमला, छात्र का जबड़ा फ्रैक्चर

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सतीश ने एक छात्र के चेहरे पर मुक्के मारे और उसे जमीन पर पटक दिया. पीड़ित छात्र का जबड़ा बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी के बाद भी छात्र को लंबे समय तक उपचार की जरूरत होगी.

पीड़ित छात्र के पिता ने बताया, 'मेरा बेटा कॉलेज जाकर पढ़ाई करता था, लेकिन इस घटना ने हमें हिला दिया. फ्लोर इंचार्ज ने बिना सोचे-समझे हमला किया. हमने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.' मलकजगिरी पुलिस इंस्पेक्टर के. श्रीनिवास रेड्डी ने पुष्टि की है कि आईपीसी की धारा 323 (मारपीट), 506 (धमकी) और 427 (क्षति पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है. 

कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ जारी

उन्होंने कहा, 'सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया गया है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कॉलेज प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है.' यह घटना नारायण कॉलेज चेन की छवि को धूमिल करने वाली है. नारायण ग्रुप, जो इंटरमीडिएट शिक्षा के लिए जाना जाता है, पर पहले भी छात्रों की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सतीश की क्रूरता साफ दिख रही है, जिसके बाद छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है. एबीवीपी और अन्य स्टूडेंट यूनियनों ने मांग की है कि आरोपी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और कॉलेज में सुरक्षा उपाय सख्त किए जाएं.

ये भी पढ़ें:- पोप लियो ने टेस्ला CEO की सैलरी पर उठाए सवाल, मस्क बोले- 'मेरी आंख का तिनका नहीं, अपनी का खंभा देखो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget