एक्सप्लोरर

हिंदुस्तान पूर्वोदयः मनोज तिवारी बोले-अब केजरीवाल घटाएं तेल के दाम, मालिनी अवस्थी ने कहा- चुनाव लड़ने का इरादा नहीं

हिंदुस्तान पूर्वोदय 2018 कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कई विषयों पर चर्चा की और सवालों के जवाब दिए हैं.

नई दिल्लीः एबीपी न्यूज़ और हिंदुस्तान अखबार ने मिलकर 'हिंदुस्तान पूर्वोदय 2018' कार्यक्रम का आयोजन किया है. 'बढ़ेगा पूरब, लेकर नया नजरिया' टैग लाइन के साथ हो रहे इस कार्यक्रम में पूर्वी भारत की संभावनाओं पर चर्चा की गई. सुबह से जारी इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जैसे पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी के साथ कई राजनेताओं ने भी हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कई विषयों पर चर्चा की और सवालों के जवाब दिए हैं.

मनोज तिवारी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की जरूरत का 90 फीसदी तेल देश से बाहर से आता है और इसकी ऊंची कीमतों के चलते हमने 2.5 रुपये की राहत लोगों को दी है. बीजेपी शासित राज्यों के माध्यम से भी लोगों को इस पर कुछ राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है इसीलिए ये नहीं कह सकते कि सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया.

मनोज तिवारी ने कहा कि हमने दिल्ली के सीए अरविंद केजरीवाल से कहा कि आप 28 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल लेते हो तो इस पर कुछ रुपये तो कम कर ही सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि जब तक मैं दिल्ली पहुचूंगा केजरीवाल जी पेट्रोल, डीजल पर दाम घटा देंगे.

देश में ईंधन के और विकल्पों पर काम हो रहा है जिसमें बायो गैस, सोलर एनर्जी आदि पर काम हो रहा है और इसके जरिए धीरे धीरे तेल पर देश की निर्भरता कम करने की कोशिश की जा रही है. मोदी सरकार न्यू और रीन्यूएबल एनर्जी के लिए नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है और इसका नतीजा आने वाले समय में देखने को मिलेगा.

मनोज तिवारी ने कहा कि वो सोचते हैं कि मैं दाल की महंगाई कम होने पर लिखूं, सरसों, अनाज के सस्ते होने पर लिखूं लेकिन इस समय उज्जवला योजना पर ही कुछ सुना सकता हूं और इसी के साथ उन्होंने इस पर एक गीत सुनाया.

मालिनी अवस्थी जब मालिनी अवस्थी से पूछा गया कि वो सोशल मीडिया पर आरएसएस और अन्य लोगों से संबंधित ट्वीट करती रहती हैं तो क्या उनकी चुनाव लड़ने की प्लानिंग है? इस पर उन्होंने कहा कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं लेकिन उस पर वो राष्ट्र से जुड़े मुद्दे और उनसे जुड़े व्यक्तित्व को लेकर ही वो सोशल मीडिया पर कोई संदेश डालती हूं. आरएसएस के लिए मैंने जो संदेश लिखे वो उस समय की जरुरत के हिसाब से किए थे. मैं किसी एक पक्ष के लिए काम नहीं करती और अपनी सोच के मुताबिक पोस्ट करती हूं.

मालिनी अवस्थी ने कहा कि जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है तो उस पर ये कहना चाहूंगी कि मुझे साल 1995 से इस तरह के प्रस्ताव मिलते रहे हैं और इस समय मेरा चुनाव लड़ने का कोई प्लान नहीं है.

भारत सफल देश की सीढ़ियों के पायदान पर चढ़ रहा है और इसके लिए भी मैं लगातार सोशल मीडिया पर भाव व्यक्त करती रहती हूं. मालिनी अवस्थी ने इसके बाद एक गीत भी सुनाया जिसमें रेल, नौकरी, मुलाजमत की बात कही जिसमें उनका साथ मनोज तिवारी ने भी बखूबी निभाया. उन्होंने कहा कि गरियाना और धमकाना भी हमारी परंपरा का बड़ा हिस्सा रहा है और इसी का उल्लेख अपने गीत में भी किया.

मालिनी अवस्थी ने कहा कि अब चुनाव का समय आने वाला है तो उसके लिए सबकी तैयारियां शुरू हो गई हैं और बॉस कौन होगा जैसे सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन ये बात तय है कि देश की कमान उसी को मिलेगी जो देश का पूरा विकास बिना किसी स्वार्थ के करने का काम कर सके.

हिंदुस्तान पूर्वोदय LIVE: गडकरी बोले- देश में 30% लाइसेंस फर्जी, नियम तोड़ने से होते हैं हादसे

ट्रेनों के टाइम पर चलने को लेकर रेल मंत्री बोले, 'अभी वक़्त लगेगा, सुरक्षा है प्राथमिकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget