एक्सप्लोरर

‘राहुल गांधी को गणित...’, बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नीट पेपर लीक के आरोपों पर दिखाया अखिलेश यादव को आईना

नीट यूजी विवाद को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को निशाने पर लिया. जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन पर हमला करते हुए कहा कि शायद वो गणित समझते होंगे.

NEET UG Paper Leak Row: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार (22 जुलाई) को कहा कि राहुल गांधी और उनका गुट ‘घड़ियाली आंसू बहा रहे’ हैं, और पहले की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान के पेपर लीक से जुड़ी जमीनी हकीकत दोनों की मुश्किलें बढ़ा देगी. लोकसभा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) विवाद को लेकर सोमवार को विपक्ष के निशाने पर रहने के बाद शिक्षा मंत्री ने यह बयान दिया.  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार पर विपक्ष के हमले का नेतृत्व करते हुए कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली में एक बहुत गंभीर समस्या है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके लिए खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है. इस पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने सवाल किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार जब सत्ता में थी तो वह अनुचित आचरण निषेध विधेयक, 2010 सहित शैक्षणिक संस्थानों में कदाचार रोकने वाले विधेयकों को लागू करने में क्यों ‘विफल’ रही.

'विपक्ष के नेता का गुट बहा रहा घड़ियाली आंसू'

धर्मेंद्र प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष और उनका गुट घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. पहले की यूपीए सरकार और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान पेपर लीक की जमीनी हकीकत राहुल गांधी और अखिलेश यादव, दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा देगी."  

उन्होंने कहा कि शायद राहुल गांधी अनुचित व्यवहार की बुनियादी बातों और गणित को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं और इससे पता चलता है कि कांग्रेस सरकार अनुचित आचरण निषेध विधेयक-2010 सहित शैक्षणिक संस्थानों में कदाचार को रोकने के विधेयकों को लागू करने में क्यों विफल रही.

'पिछले सात सालों में नहीं मिला पेपर लीक का सबूत'

उन्होंने कहा कि क्या नेता प्रतिपक्ष बता सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किस मजबूरी, दबाव और किन कारणों से अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कानून लाने से इनकार कर दिया? मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले सात सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: 'एक सवाल के दो जबाव सही कैसे? आपने जो किया उससे 4 लाख से ज्यादा को फायदा मिला', SG तुषार मेहता की दलील पर CJI चंद्रचूड़ ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
Oscar Nominations 2026: ऑस्कर नॉमिनेशन हुए अनाउंस, होमबाउंड के फैंस के लिए बुरी खबर, इन फिल्मों ने मारी बाजी
Oscar Nominations 2026: ऑस्कर नॉमिनेशन हुए अनाउंस, होमबाउंड के फैंस के लिए बुरी खबर, इन फिल्मों ने मारी बाजी
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?

वीडियोज

Bollywood News: तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड में निक जोनस की एंट्री, फैंस हुए खुश
Shankaracharya Controversy: Avimukteshwaranand का अपमान...Debate में मचा बवाल..लड़ने लगे धर्मगुरु !
Border 2 से पहले क्यों Social Media बना WarZone? | Varun Dhawan Trolling | Ahan Shetty Comment Reel
Noida Engineer Death: हर गाड़ी चलाने वाले को ये रिपोर्ट देखनी चाहिए! | ABPLIVE
Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
Oscar Nominations 2026: ऑस्कर नॉमिनेशन हुए अनाउंस, होमबाउंड के फैंस के लिए बुरी खबर, इन फिल्मों ने मारी बाजी
Oscar Nominations 2026: ऑस्कर नॉमिनेशन हुए अनाउंस, होमबाउंड के फैंस के लिए बुरी खबर, इन फिल्मों ने मारी बाजी
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
CBSE Board Exam 2026: रेगुलर छात्रों के लिए 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड कब होगा जारी? यहां जानें पूरी जानकारी
रेगुलर छात्रों के लिए 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड कब होगा जारी? यहां जानें पूरी जानकारी
Brushing Teeth After Dinner: रात में खाना खाने के कितनी देर बाद करना चाहिए ब्रश, जानिए क्या है सही तरीका?
रात में खाना खाने के कितनी देर बाद करना चाहिए ब्रश, जानिए क्या है सही तरीका?
Embed widget