एक्सप्लोरर

जयंती विशेष: विनायक दामोदर सावरकर के नाम के साथ 'वीर' शब्द कैसे जुड़ा?

विनायक दामोदर सावरकर को वीर सावरकर के नाम से जाना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि उनके नाम के साथ 'वीर' शब्द कैसे जुड़ा और फिर उन्होंने नाम का कर्ज कैसे उतारा?

भारतीय स्वतंत्रता के सिपाही और राष्ट्रवादी नेता वीर सावरकर की आज 137वीं जयंती है. उनका जन्म महाराष्ट्र में नासिक जिले के भगूर ग्राम में 28 मई 1883 को हुआ था. सावरकर एक लेखक, कवि और ओजस्वी वक्ता थे. भारतीय राजनीति में सावरकर का नाम महानता और विवाद दोनों के साथ लिया जाता है.  बचपन से ही सावरकर का मन क्रांतिकारी विचारों वाला रहा है. उन्होंने वकालत की परीक्षा फर्स्ट क्लास से पास की. लेकिन अंग्रेजी सरकार की वफादारी की शपथ नहीं ली तो अंग्रेजों ने उन्हें वकालत की उपाधि ही नहीं दी. सावरकर को कैसे मिली 'वीर' की उपाधि इस घटना के पीछे एक पूरी कहानी है. बात साल 1936 की है, जब कांग्रेस पार्टी में एक बयान को लेकर सावरकर का विरोध होने लगा था. पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके खिलाफ हो गए थे. लेकिन एक व्यक्ति ऐसा था, जो सावरकर के साथ खड़ा था. उस शख्स का नाम था- पीके अत्रे. आचार्य पीके अत्रे नौजवानी की उम्र से ही सावरकर से काफी प्रभावित थे. पीके अत्रे एक मशहूर पत्रकार, शिक्षाविद, कवि और नाटककार थे. इसके बाद पीके अत्रे ने सावरकर के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया. ये कार्यक्रम बालमोहन थिएटर के तहत आयोजित किया गया था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम का काफी विरोध किया. उनके खिलाफ पर्चें बांटे और काले झंडे दिखाने की धमकी दी. लेकिन फिर भी सावरकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने हजारों लोग आए. इसी दौरान पीके अत्रे ने सावरकर को 'स्वातंत्र्यवीर' की उपाधि से संबोधित किया. बाद में सावरकर के नाम के आगे वीर जोड़ दिया गया और उन्हें वीर सावरकर के नाम से जाना जाने लगा, जो आज तक चर्चित है. सावरकर ने चुकाया नाम का कर्ज ये कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. खास बात ये है कि जिसने सावरकर को 'वीर' की उपाधि दी, सावरकर ने भी उन्हें 'आचार्य' नाम दिया. पीके अत्रे को सबसे पहले आचार्य कहकर सावरकर ने ही पुकारा था. पुणे में सावरकर के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम के बाद एक और कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका आयोजन वीर सावरकर ने किया. यहां वीर सावरकर ने पीके अत्रे को महान शिक्षाविद, लेखक और कलाकार कहते हुए आचार्य शब्द से पुकारा. बाद में पीके अन्ने के नाम के साथ भी 'आचार्य' जुड़ गया, ठीक वैसे ही जैसे सावरकर के नाम के साथ 'वीर' जुड़ा. सावरकर से विवाद सावरकर को लेकर अनेक विवाद हैं. उनमें एक विवाद ये है कि साल 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के छठे दिन ही उन्हें गाँधी की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में मुंबई से गिरफ़्तार किया गया था, लेकिन फ़रवरी 1949 में उन्हें बरी कर दिया गया था. अभी हाल में कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक विवादित टिप्पणी भी की थी. ये भी पढ़ें- Explained : भारत और चीन के बीच सीमा पर कहां-कहां और क्यों है विवाद? पुलवामा में एक और आतंकी साजिश की कोशिश नाकाम, सेना ने IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget