एक्सप्लोरर

छठ-दीवाली में जाना है घर, तत्‍काल टिकट बुक करने के लिए अपनाए ये तरीके, 100% कन्फर्म होगी बुकिंग

छठ और दीवाली पर घर जाना चाहते हैं लेकिन ट्रेन के टिकट को लेकर परेशान है तो आज हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे कि आप तत्काल टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं.

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना है. दुर्गा पूजा अभी खत्म हुआ है तो अब सबको दीवाली और उत्तर भारत के सबसे बड़े त्योहार छठ का इंतजार है. इस मौके पर कई लोग जो अपने घरों से बाहर हैं और इन त्योहार पर घर लौटना चाहते हैं वह अभी से इस चिंता में होंगे की ट्रेन की टिकट मिलेगी या नहीं. ऐसे में हम आपको आज तत्काल में टिकट बुक करने की ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आपका ट्रेन का टिकट 100 फीसदी बुक हो जाएगा.

कैसे 100% कन्फर्म बुक होगा टिकट

1-हम सब जानते हैं कि तत्काल के टिकट का खेल महज दो से पांच मिनट का होता है. फिलहाल नए नियमों के मुताबिक एसी कोच के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग सुबह 10 से 11 बजे तक होती है और स्लीपर कोच की बुकिंग सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होती है. ऐसे में अगर आप पहले से तैयारी कर लें तो आप टिकट आसानी से बुक करवा सकते हैं.

2-इससे पहले कि तत्काल टिकट बुक करने का समय शुरू हो आप पहले ही बुकिंग से जुड़ी सारी जानकारी नोट पैड पर लिख कर रख लें. जैसे ही बुकिंग शुरू हो आप तुरंत भर ले. आप कॉपी पेस्ट का सहारा लेकर चंद सेकेंड में यह प्रक्रिया पूर कर सकते हैं. इसके अलावा आईआरसीटीसी की साइट पर पैसेंजर लिस्ट सेव करके रखने का ऑपशन भी उपलब्ध है. यह मास्टर लिस्ट, ट्रैवल लिस्ट के जरिए संभव है और आप इसे जरूरत के हिसाब से बदल भी सकते हैं. यदि उसका प्रयोग करना चाहें तो यह भी एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है.

3-इसके अलावा दूसरा जरूरी काम आपको यह करना है कि आप आईआरसीटीसी की साइट पर लॉगिन 15 मिनट पहले ही कर ले.

4-इसके अलावा फॉर्म भरते समय कैप्चा कोड लिखने में गलती न करें वरना आपका 20 से 30 सैकेंड का समय फिर उसे सही करने में लग जाएगा.

5-जैसे ही आप स्टेशन और यात्रा की तारीख डालेंगे ट्रेनों की सूची आ जाएगी. जल्दी से आप ट्रेन का चयन कर लें.

6-सारी सूचनाएं भर कर तैयार हो जाएं: यह सब करने के बाद जरूरी स्थान पर सारी जानकारी भर कर तैयार हो जाएं. जैसे आईआरसीटीसी के फार्म में सोर्स, डेस्टीनेशन, यात्रा की तारीख, क्लास आदि जानकारी भर लें. यह सब करने के बाद परीक्षा की घड़ी आरंभ हो जाती है. अब आप बुक करने वाले ऑप्‍शन पर कई बार क्लिक करें ताकि जैसे ही तत्‍काल ऑप्‍शन खुले आपका टिकट बुक हो जाए.

7-अब आपको पेमेंट करने भी जल्दबाजी करनी होगी. आप ऐसा करें कि अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड सामने रखें. जब पेमेंट करें तो डेबिट, क्रेडिट कार्ड से सारी डिटेल्स जल्दी से भर डालें.

8-मेर पेमेंट के बाद जैसे ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड वाली विंडो खुले तुरंत सारी डीटेल्स भरके पेमेंट कर दें. इसके लिए भी नोटपैड में पहले से सब लिखकर रख सकते हैं. सबसे जरूरी बात इंटरनेट की स्पीड अच्छी होनी चाहिए. इसके अलावा जब भी तत्काल टिकट बुक करना हो तो कंप्यूटर को रीस्टार्ट कर लें. टेम्परेरी फाइल को डिलीट कर दें. इससे कंप्यूटर की स्पीड भी बढ़ जाती है. अगर आप हमारे बताए गए इन स्पेप्स को फॉलो करते हैं तो आप आसानी से तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे और इस त्योहार में अपने घर जाकर अपनों के साथ इसे मना पाएंगे.

यह भी पढ़ें-

कश्मीर पर चीन का यू-टर्न: इमरान-जिनपिंग मुलाकात के बाद बोली पाकिस्तान की भाषा, भारत ने भी दिया जवाब

मॉब लिंचिंग Open Letter विवाद: बंद हुआ 49 जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ राजद्रोह का मामला अपनी पसंदीदा होंगकी कार में चेन्नई से महाबलीपुरम का सफर करेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग The Sky Is Pink: प्रियंका और फरहान की फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया, पढ़ें Critics Review
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget