एक्सप्लोरर

CWC बैठक में क्या हुआ, सोनिया गांधी को कैसे मिली कांग्रेस की कमान?

कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक में कल सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि गांधी परिवार के अलावा कोई विकल्प नहीं है और राहुल गांधी नहीं रहना चाहते तो सोनिया गांधी को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए.

नई दिल्ली: दिल्ली में कल देर रात तक चली कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया. पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के प्रस्ताव पर एक-दो नेताओं को छोड़कर सभी नेताओं ने एक सुर में सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया. जानें कल सीडब्ल्यूसी की बैठक में क्या हुआ और सोनिया गांधी को कांग्रेस की कमान कैसे मिली.

कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक में क्या हुआ?

दिल्ली में कल दो बार कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक बुलाई गई. लगभग दो महिने से गांधी परिवार के बाहर से नए कांग्रेस अध्यक्ष की तलाक्ष चल रही थी. लेकिन जब कांग्रेस वर्किग कमेटी की शुरूआत हुई तो सभी नेताओ ने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. इसके बाद जैसे ही राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि मैं अपनी ज़िम्मेदारी से भाग नहीं रहा हूं, जहां आप लोग कहेंगे, मैं पार्टी के लिए काम करूंगा. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहना चाहता. इसके बाद कांग्रेस वर्किग कमेटी के नेताओ ने एक स्वर में कहा कि राहुल नहीं तो सोनिया गांधी को फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए.

ऐ के एंटनी ने कहा- सोनिया की तबीयत खराब रहती है

इसके बाद पूर्व वित्त मंत्री चिदम्बरम ने सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव पेश किया. तभी पूर्व रक्षा मंत्री ऐ के एंटनी खड़े हुए और कहा कि सोनिया गांधी अध्यक्ष नहीं बन सकती क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती. इसपर ज्योतिरादित्य सिंधिया खड़े हुए और कहा कि एंटनी जी आप बैठ जाइए. सोनिया गांधी क्यों नही बन सकती?

जैसे ही सिंधिया ने कहा तो पूरी वर्किग कमेटी एक स्वर में बोली कि गांधी परिवार के अलावा कोई विकल्प नहीं है और राहुल गांधी नहीं रहना चाहते तो सोनिया गांधी को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए.

कांग्रेस के पास है विपक्ष के हमलों का जवाब!

अगर विपक्ष ये बात पूछेगा कि राहुल गांधी ने कहा था कि गांधी परिवार से बाहर का पार्टी अध्यक्ष होना चाहिए तो कांग्रेस क्या जवाब देगी? इसपर सूत्रों ने बताया कि एक सीनियर नेता ने कहा है, ‘’राहुल गांधी ने जब ये कहा था कि गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष चुन लीजिए तब वो “कांग्रेस अध्यक्ष” थे लेकिन जब सोनिया गांधी को चुना गया तो वो महज़ वर्किग कमेटी के सदस्य थे और सीडब्ल्यूसी ने एक स्वर मे कहा है कि सोनिया गांधी को पार्टी की कमान दे दीजिए.

यह भी पढ़ें-

राहुल के ‘कश्मीर के हालात खराब’ वाले दावे पर गृह मंत्रालय ने कहा, 6 दिनों में एक भी गोली नहीं चली

अनुराग कश्यप के Twitter छोड़ने पर विवेक अग्निहोत्री का हमला, कहा- लड़ने की हिम्मत नहीं, तो राजनीति पर क्यों बोलते हो

बाढ-बारिश का कहर जारी: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में अबतक 106 लोगों की मौत

Exclusive: J&K के राज्यपाल की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- आतंकियों का खात्मा होकर क्लीन होगा कश्मीर

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget