एक्सप्लोरर

देश में Electric वाहनों की कितनी होगी कीमत, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने दिया ये जवाब

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में बैटरी की ऊंची लागत के कारण इलेक्ट्रिक वाहन महंगे हैं. इसकी हिस्सेदारी वाहन कीमत में 35 से 40 प्रतिशत है.

Nitin Gadkari On Electric Vehicle: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को कहा कि एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) की कीमत पेट्रोल गाड़ियों की लागत के बराबर होगी. गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के बजाए फसल अवशेषों से एथनॉल उत्पादन (Ethanol Production) को बढ़ावा दे रही है.

उन्होंने  एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि मैं कोशिश कर रहा हूं कि देश में एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल गाड़ियों की लागत के बराबर हो. इससे हम जीवाश्म ईंधन (पेट्रोल, डीजल आदि) पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचा सकेंगे.

काफी महंगी हैं इलेक्ट्रिक गाड़ियां
वर्तमान में बैटरी की ऊंची लागत के कारण इलेक्ट्रिक वाहन महंगे हैं. इसकी हिस्सेदारी वाहन कीमत में 35 से 40 प्रतिशत है. मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार व्यापक स्तर पर हरित ईंधन को बढ़ावा दे रही है.
गडकरी ने कहा कि जलमार्ग सड़क के मुकाबले परिवहन का सस्ता माध्यम है और इस पर तेजी से काम हो रहा है. 

आपको बता दें कि इससे पहले भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से सड़क पर खड़े किए गए वाहन की तस्वीर भेजता है, तो उसे 500 रुपये का इनाम मिलेगा. सरकार जल्द इस तरह का एक कानून लाने जा रही है. वहीं पार्किंग गलत तरीके से करने वाले वाहन मालिक को 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

रोड पर वाहन खड़े करने वालों के लिए भी लाएंगे कानून
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि मैं एक कानून लाने वाला हूं कि रोड पर जो वाहन खड़ा करेगा, उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले की तस्वीर खींचकर भेजने वाले को इसमें से 500 रुपये दिए जाएंगे.

मंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि लोग अपने वाहनों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बनाते है. इसके बजाय वे अपना वाहन सड़क पर खड़ा करते हैं. कुछ हल्के अंदाज में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि नागपुर में मेरे रसोइये के पास भी दो सेकेंड हैंड वाहन हैं. आज चार सदस्यों के परिवार के पास छह कारें होती हैं. ऐसा लगता है कि दिल्ली के लोग भाग्यशाली हैं. हमने उनका वाहन खड़ा करने के लिए सड़क बनाई है.

Agnipath Protest: 'अग्निपथ पर अग्निकांड', अबतक 2 की मौत, बिहार में डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर अटैक...एक क्लिक में जानें सब

PM Modi in Gujarat: दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, ये है उनका पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget