एक्सप्लोरर

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा? जानें पहली और दूसरी वेव में कितने फीसदी बच्चे आए थे वायरस की चपेट में

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हम 75 दिनों के बाद यह गिरावट देख रहे हैं, इस तरह से यह संक्रमण में समग्र गिरावट है.दूसरी लहर के दौरान पीक के वक्त जितने कोरोना के नए केस आ रहे थे उसकी तुलना में अब करीब 85 फीसदी की गिरावट आई है.

कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब धीरे-धीरे काफी कम हो चुका है. दूसरी लहर के दौरान पीक के वक्त जितने कोरोना के नए केस आ रहे थे, उसकी तुलना में अब करीब 85 फीसदी की गिरावट आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हम 75 दिनों के बाद यह गिरावट देख रहे हैं, इस तरह से यह संक्रमण में समग्र गिरावट है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 7 मई को 4 लाख 14 हजार 188 नए केस आए थे, जो अब 60 हजार 471 नए मामले आए हैं. देश के 165 जिलों में 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं. जबकि एक्टिव केस यानी जिनका इलाज चल रहा है उसमें भी भारी कमी आई है. एक्टिव केस की संख्या अब 10 लाख से कम हो गई हैं.  ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है, जबकि देश में रिकवरी रेट 95.6 फीसदी हो गई है. पॉजिटिविटी दर में भी काफी कमी आई है.

पहली और दूसरी लहर बच्चों के लिए कितना खतरनाक

केन्द्र सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकर ने यह अंदेशा जताया था कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इस बारे में लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान 1 से 10 साल के आयु-वर्ग के सिर्फ 3.28 फीसदी बच्चे संक्रमित पाए गए थे. जबकि कोरोना की दूसरी के दौरान इस उम्र के 3.05 फीसदी बच्चे संक्रमित हुए थे. जबकि, 11 से 20 आयु-वर्ग समूह के 8.03 फीसदी बच्चे कोरोना की पहली लहर के दौरान संक्रमित हुए थे. जबकि दूसरी लहर में इस आयुवर्ग के 8.5 फीसद बच्चे संक्रमित हुए थे.

रणदीप गुलेरिया ने कहा- बच्चों पर ज्यादा असर का कोई डेटा नहीं

इससे पहले, एम्स अस्पताल के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने साफ किया था कि वैश्विक या भारतीय स्तर पर बच्चों को लेकर ऐसा कोई डेटा नहीं है कि तीसरी लहर का असर बच्चों पर ज्यादा होगा. रणदीप गुलेरिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी जो बच्चे वायरस से संक्रमित हुए हैं वो या तो बेहद कम बीमार हुए या वो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आने वाले दिनों में बच्चे कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित होंगे.

ये भी पढ़ें: क्या कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को है बड़ा खतरा? जानें AIIMS के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भवानीपुर में ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भवानीपुर में ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
LLB कोर्स पांच साल के बजाय चार साल का करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
LLB कोर्स पांच साल के बजाय चार साल का करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget