एक्सप्लोरर

अमेरिका में कितने अवैध भारतीय प्रवासी हैं? कितने हो चुके हैं गिरफ्तार और किसने बनाई ये नीति, जानें सबकुछ

US Illegal Immigrants: अमेरिका एक के बाद एक अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज रहा है. एक खेंप भारत भी भेजी जा चुकी है और तब से ये मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है.

Illegal Indian Immigrants In US: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध प्रावसियों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है. इसी क्रम में भारत के भी अवैध प्रवासियों को भेजा गया. अमेरिकी सरकार ने कहा है कि ऐसे कई और अवैध प्रवासियों की पहचान की जाएगी और उन्हें निर्वासित किया जाएगा.

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें तो अमेरिका में लगभग 7,25,000 अवैध भारतीय हैं, जिनमें से ज्यादातर पंजाब और गुजरात राज्यों से हैं. 2024 में अमेरिका में अवैध सीमा पार करने वालों में लगभग 3% भारतीय होंगे. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से भारत और अमेरिका ने अमेरिका में बिना कानूनी दर्जे के लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों की पहचान की है.

अमेरिका ने भारत सहित 145 देशों में 160,000 व्यक्तियों को वापस भेजा है. 2023-24 के दौरान अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने 1,100 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया था.

कितने भारतीय प्रवासी हो चुके हैं गिरफ्तार

अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या में इजाफा हुआ है. 2023-24 में अमेरिकी अधिकारियों ने अवैध रूप से भारतीय नागरिकों के देश में प्रवेश करने के 90,415 मामले दर्ज किए, जिनमें से ज्यादातर उत्तरी सीमा के जरिए से थे. 2023 में लगभग 90,000 भारतीय नागरिकों को अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया था.

अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की नीति किसने बनाई?

डोनाल्ड ट्रंप की नीति के पीछे जो मास्टरमाइंड है, उसका नाम स्टीफन मिलर है. 39 साल के मिलर कट्टर कंजर्वेटिव रिपब्लिकन हैं. ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी मिलर ने ही कड़े नियम बनाए थे. वह अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और नीतिगत मामलों के डिप्टी डायरेक्टर हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने जब कार्यकारी आदेशों पर साइन किए थे तब मिलर भी वहां नजर आए थे. मिलर एक यहूदी परिवार में पैदा हुए और शुरुआत से ही राजनीति से जुड़ गए थे.

2009 से ही वो अवैध प्रवासियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. वो 2016 में डोनाल्ड ट्रंप के करीब आए थे. चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया था और इसके पीछे भी मिलर का ही हाथ बताया जाता है.

ये भी पढ़ें: भयानक जंगलों को पार किया, लात-घूसे खाए, बंदूक रखकर हुई वसूली... ऐसे US पहुंचा था रॉबिन हांडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget