एक्सप्लोरर

जानिए मानहानि के कितने मामलों से घिरे हैं AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से चर्चा में हैं. ताजा मामला मजीठिया से माफी का है. दरअसल केजरीवाल ने अकाली दल नेता विक्रम मजीठिया से माफी मांग ली है.

नई दिल्ली: विवाद, सुर्खियों, चर्चाओं और बवाल से आम आदमी पार्टी और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का पुराना रिश्ता है. अब उनके एक माफीनामे की चिट्ठी से पार्टी के भीतर ही बवाल खड़ा हो गया है. पहले सुखपाल खैरा और अब भगवंत मान सिंह, पंजाब से आम आदमी पार्टी के इन दोनों नेताओं ने बगावत के झंडे को बुलंद कर दिया है. इसके अलावा कपिल मिश्रा ने ब्लॉग लिखा है कुमार विश्वास ने भी सवाल उठाए हैं.

दरअसल मामला ये है कि केजरीवाल ने अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया से माफी मांगी है और ये माफी मजीठिया पर ड्रग्स रैकेट के आरोप लगाने के लिए मांगी है. अब केजरीवाल ने कहा है कि चुनाव के वक्त उन्होंने जो आरोप लगाए थे वो गलत थे.

खास बात ये है कि इस मामले में केजरीवाल ने माफी मांग ली है, लेकिन ऐसे कई मामले हैं जिनपर उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज है. जहां उन्होंने अपने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मौके पर आपको उन मामलों के बारे में बता रहे हैं जिनमें केजरीवाल को मानहानि के मुकदमों का सामना करना पड़ा.

- 2013 में शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव पवन खेड़ा ने केजरीवाल पर केस किया. केजरीवाल ने टेलीवीजन शो और प्रदर्शन के दौरान शीला पर अभद्र टिप्पणी की थी.

- 2013 में ही अमित सिब्बल ने भी केजरीवाल पर मानहानि का केस कर दिया. केजरीवाल ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक दूरसंचार कंपनी की पैरवी करने के लिए अपने पिता के पद का फायदा उठाया.

- 2014 में नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा कर दिया. उन्होंने भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम लिया.

- अरुण जेटली ने केजरीवाल पर मानहानि के तीन केस किए हैं. पहला, डीडीए में भ्रष्टाचार के आरोप पर 10 करोड़ का मुकदमा, दूसरा मुख्यमंत्री दफ्तर पर रेड के मामले में जेटली का नाम घसीटने पर मुकदमा और तीसरा, केजरीवाल के वकील जेठमलानी द्वारा क्रूक कहने पर 10 करोड़ का मुकदमा.

- केजरीवाल, अवतार सिंह भड़ाना से भी माफी मांग चुके हैं और इस केस में भी उन्हें राहत मिल गई थी. केजरीवाल ने 31 जनवरी 2014 को एक आपत्तिजनक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने कहा था कि भड़ाना देश के सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों में से एक हैं.

- 2013 में सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने उन पर केस किया था. आप का टिकट ना देने और अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में सुरेंद्र ने केजरीवाल पर मानहानि का केस किया था.

- 2016 में रमेश बिधूडी ने अपने खिलाफ आधारहीन आरोप लगाने के लिए केजरीवाल पर मानहानि का केस किया.

- 2016 में चेतन चौहान ने अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद केजरीवाल पर मानहानि का केस किया.

- केजरीवाल ने मजीठिया के कथित तौर पर पंजाब के ड्रग माफ़िया के साथ संबंध होने के आरोप लगाए थे. अब इन्हीं आरोपों पर उन्होंने माफी मांग ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर फैसले...', फॉर्म-6 विवाद पर कार्ति चिदंबरम ने ज्ञानेश कुमार को घेरा
'अगर फैसले...', फॉर्म-6 विवाद पर कार्ति चिदंबरम ने ज्ञानेश कुमार को घेरा
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Embed widget