एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: बिहार में जेडीयू-आरजेडी साथ-साथ, क्या अब कमजोर हो जाएगी कांग्रेस की हैसियत?

Congress In Bihar: दो महीने पहले उपचुनाव और एमएलसी चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. जबकि दोनों ही पार्टियों का गठबंधन था जो इन चुनावों में देखने को नहीं मिला.

Bihar Politics: बिहार (Bihar) की सियासी तस्वीर अब बदल चुकी है. जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन (BJP-JDU Alliance) टूट गया है और महागठबंधन की सरकार बनने की तैयारी है. इस महागठबंधन में आरजेडी (RJD) के अलावा कांग्रेस (Congress) भी शामिल हो सकती है. कांग्रेस ने तो बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान भी कर दिया लेकिन अब कांग्रेस की हैसियत उतनी नहीं देखने को मिल रही है जो पहले कभी हुआ करती थी. वो इसलिए क्योंकि जेडीयू और आरजेडी के विधायक मिलाकर बिहार में सरकार साफ तौर पर बन रही है तो ऐसे में कांग्रेस को साथ लेकर चलने को लेकर इन दोनों दलों का नजरिया अलग हो सकता है.

नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से बात

हालांकि, नीतीश कुमार के रवैये से लगता नहीं है कि वो कांग्रेस का साथ छोड़ेंगे. एक दिन पहले चर्चाएं जोरों पर थीं कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की है. उन्होंने ये बात तब की जब उन्होंने बीजेपी से अलग होने के बारे में सोचा और आज वो अलग हो भी गए. दो महीने पहले उपचुनाव और एमएलसी चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. जबकि दोनों ही पार्टियों का गठबंधन था जो इन चुनावों में देखने को नहीं मिला.

कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने की बात

उदयपुर में कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर हुआ था. उसमें बिहार के कांग्रेस नेताओं ने आरजेडी से अलग होने की बात कही थी. इतना ही नहीं बिहार में आने वाले चुनाव में कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ने तक की बात बोली गई. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने इस शिविर में गठबंधन सहयोगियों स समझौता करने के बजाय पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि हमें दूसरों के सामने झुकने की जरूरत नहीं है. अगर दूसरी पार्टियां लगातार हमें कम आंकती रहेंगी तो कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जाएगा.

कांग्रेस की ताकत कम

उनके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस (Congress) भले ही गठबंधन (Alliance) में रही हो लेकिन उसकी हैसियत को कम करके ही आंका गया है. इस समय बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में कांग्रेस के मात्र 19 विधायक हैं, वहीं, आरजेडी (RJD) के पास 79 विधायकों की ताकत है और जेडीयू (JDU) के 45 विधायक हैं. बिहार में कांग्रेस सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. यहां कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है. एक समय हुआ करता था जब कांग्रेस का राज्य में बोलबाला था और अपर कास्ट उसका वोट बैंक हुआ करता था लेकिन उसके इस वोट बैंक पर बीजेपी (BJP) ने सेंधमारी कर दी.  

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश के सीएम रहते सिर्फ दो नेता PK-RCP पार्टी में नंबर दो तक पहुंचे, दोनों से रिश्ते खटास के साथ खत्म

ये भी पढ़ें: Bihar Government Formation: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, इतने विधायकों का है समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget