एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश के सीएम रहते सिर्फ दो नेता PK-RCP पार्टी में नंबर दो तक पहुंचे, दोनों से रिश्ते खटास के साथ खत्म

JDU Politics: बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह जेडीयू में नंबर दो तक पहुंचे लेकिन बाद में खटास के साथ उनके रिश्ते पार्टी से खत्म हो गए.

Prashant Kishor and RCP Singh Eviction from JDU: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए जेडीयू (JDU) में नंबर दो की भूमिका में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) और आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने जगह बनाई लेकिन दोनों के ही रिश्ते नीतीश कुमार से खटास के साथ खत्म हुए. आरसीपी सिंह पर जेडीयू की ओर से ही भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप लगाए है. उन पर बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर बिहार में सरकार को कमजोर करने के भी आरोप लगे जबकि कभी वह नीतीश कुमार के खासमखास माने जाते थे. आरसीपी सिंह को एक दौर में नीतीश कुमार का दाहिना हाथ तक कहा जाता था. 

जेडीयू ने हाल में ही आरसीपी सिंह को चिट्ठी लिखकर आय से अधिक मामले में सफाई मांगी थी. आरसीपी सिंह पर आरोप है कि 2013 से 2022 के बीच उन्होंने नालंदा में अपने गांव के पास 40 बीघा जमीन खरीदी थी. बिहार के जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरसीपी सिंह को चिट्ठी लिखकर आरोपों पर सफाई मांगी थी. चिट्ठी में लिखा गया था कि सीएम नीतीश कुमार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलेरेंस की नीति रखते हैं. भ्रष्टाचार और पाला बदलने की कोशिश करने के आरोपों के चलते आरसीपी सिंह ने सात अगस्त को इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बिना आरसीपी सिंह और बीजेपी का नाम लिए कहा था कि बिहार में एक और चिराग मॉडल को लागू करने की साजिश हो रही है, जो कभी कामयाब नहीं होगी.

आरसीपी सिंह का नीतीश कुमार पर हमला

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताते रहे थे लेकिन हाल में उन्होंने हमला करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार सात जन्मों तक पीएम नहीं बन पाएंगे. यही नहीं, पिछले दिनों एक सवाल के जवाब आरसीपी सिंह ने कहा था, ''मैं किसी का हनुमान नहीं हूं, मेरा नाम ही रामचंद्र है. आरसीपी सिंह पर पार्टी लाइन से विपरीत जाकर केंद्र में मंत्री बनने का भी आरोप लगा. वहीं कुछ समय के लिए मोदी कैबिनेट में इस्पात मंत्री बने थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन सरकार बनने पर क्या होगी पहली प्राथमिकता? RJD ने दिया बड़ा बयान 

जेडीयू से ऐसे पीके का निष्कासन

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के संबंधों ने भी एक समय तक काफी पेंग भरी.  16 सितंबर 2018 को प्रशांत किशोर जेडीयू में शामिल हुए थे, उन्हें जेडीयू का उपाध्यक्ष बनाया गया लेकिन पार्टी से उनकी विदाई कड़वाहट के साथ हुई. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रशांत किशोर और पार्टी के संबंध तल्ख हो गए थे. हालांकि, नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को भरोसा दिया था कि राज्य में एनआरसी लागू नहीं होगा. एनआरसी को लेकर जेडीयू दो धड़ो में बंट गई थी. प्रशांत किशोर की अगुवाई में गुलास रसूल बलियावी समेत कई नेता बिल का समर्थन करने के पार्टी के फैसले को गलत बता रहे थे.

मजे की बात यह है उस समय आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए यहां तक कह दिया था कि इस तरह की बातें करने वाले वह कौन होते हैं, वह पार्टी से जाने के लिए स्वतंत्र हैं. आखिर एनआरसी पर घमासान के बीच प्रशांत किशोर ने इस्तीफा दे दिया था. एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, ''मैं नीतीश जी से मिला, इसका मतलब यह नहीं कि मैं नीतीश जी की पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं. मुझे उन्होंने निकाल दिया, मेरी उन्हें और उनकी पार्टी को खूब शुभकामनाएं हैं. जिस दिन उन्होंने निकाला उस दिन मैंने ट्वीट करके क्या कहा- आपकी पार्टी है, आपने बुलाया था अब आपने निकाल दिया, आपका सम्मान है. आप मुख्यमंत्री बने रहें, इसके लिए मेरी शुभकामना है. पार्टी की स्थिति उनकी जो पहले थी और जो आज थी, वो जनता को देखने दीजिए.''

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी से की मुलाकात, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget