एक्सप्लोरर

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत से बदल जाएगा राज्यसभा का गणित, बनेगी पांचवें नंबर की पार्टी

पंजाब चुनाव में आप आदमी पार्टी को मिली एतिहासिक जीत के बाद राज्यसभा का गणित भी बदल जाएगा. अब राज्यसभा में आप का दबदबा बढ़ जाएगा और वह पांचवें नंबर की पार्टी बन जाएगी.

पंजाब चुनाव में आप आदमी पार्टी को मिली एतिहासिक जीत के बाद राज्यसभा का गणित भी बदल जाएगा. अब राज्यसभा में आप का दबदबा बढ़ जाएगा और वह पांचवें नंबर की पार्टी बन जाएगी. नए समीकरण के बाद अकाली दल का उच्च सदन से सूपड़ा साफ हो जाएगा. वहीं बसपा भी एक सीट तक सिमट कर रह जाएगी. 

फिलहाल राज्यसभा में वाईएसआर के 6 सांसद, सपा और आरजेडी के भी 5 ही सांसद हैं. पंजाब चुनाव में मिली बंपर जीत का आम आदमी पार्टी को कैसे फायदा होगा, आइए आपको इसका मैथ्स समझाते हैं. 

राज्यसभा में पंजाब से आने वाले 5 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल और दो सांसदों का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है. इनमें तीन सांसद कांग्रेस, तीन सांसद अकाली दल और एक बीजेपी का है. 31 मार्च को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है. 

ऐसी होगी राज्यसभा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने से उसके पास पांच में से चार सीटें आएंगी. जबकि कांग्रेस के पास एक सीट रहेगी. हालांकि अकाली दल को एक भी सीट नहीं मिलेगी. चार जुलाई को दो सीट खाली होंगी, लेकिन वो दोनों ही सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में चली जाएंगी.

राज्यसभा में 9 हो जाएगी संख्या

आम आदमी पार्टी की फिलहाल सीटों की संख्या राज्यसभा में तीन है, जिसकी वजह दिल्ली में आप की सरकार होना है. लेकिन अब सीटों की संख्या 9 तक पहुंच जाएगी. पंजाब में सरकार बनने के कारण अब उसकी संख्या 6 और बढ़ जाएगी. यूं भी कह सकते हैं कि आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या में तीन गुना इजाफा होगा. 

राज्यसभा में आप टॉप 5 में आएगी आप

फिलहाल 97 सदस्यों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. जबकि 34 सदस्यों के साथ कांग्रेस दूसरे पर है. तीसरे पर टीएमसी और चौथे पर डीएमके है. पांचवें नंबर पर बीजेडी है. 

यूपी, उत्तराखंड में बीजेपी को फायदा

अभी तक बीजेपी को झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में सरकार नहीं होने के कारण बीजेपी को जो नुकसान हो रहा था, उसकी भरपाई कुछ हद तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में चुनावी फतह से पूरी होगी. बीजेपी को केवल दो ही सीटों का नुकसान होगा. 

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: युद्ध के बीच अमेरिकी पत्रकार की हत्या, यूक्रेन का आरोप- रूसी सैनिकों की गोलीबारी में हुई मौत

यह भी पढ़ें- चीन में फिर कोविड-19 का खतरा, 66 मामले सामने आने के बाद 1 करोड़ 75 लाख की आबादी वाले शहर में लगा लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget