एक्सप्लोरर

Hooghly Violence: सुलगता बंगाल! रिषड़ा पहुंचे राज्यपाल, बोले- बचेंगे नहीं अराजकता फैलाने वाले

Hooghly Violence: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदा बोस हुगली पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसी भी उपद्रवी को कानून को अपने हाथ में लेने नहीं देंगे. पुलिस इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

CV Ananda Bose Visit To Hooghly: पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बीच राज्यपाल सीवी आनंदा बोस (CV Ananda Bose) हुगली पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई अशांति से अवगत हूं, इस तरह के मामलों को कभी समर्थन न दें. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे, हम बंगाल के लोगों के साथ हैं, हम सभी एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को आजादी का आनंद लेने के लिए प्रेरित करें.

बता दें कि रामनवमी पर हुगली के रिषड़ा में भड़की हिंसा को लेकर सियासत तेज होती जा रही. जहां एक तरफ नेता प्रतिपक्ष राज्य की टीएमसी सरकार को घेरे में लिए हुए हैं तो वहीं इस बीच राज्यपाल राज्यपाल सीवी आनंदा बोस हुगली पहुंचे हैं, जहां वे घटना स्थल का भी मुआयना करेंगे. इस दौरान राज्यपाल आनंदा बोस ने कहा कि हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अराजकता फैलाने वाले नहीं बचेंगे.

क्या बोले राज्यपाल?
पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने कहा कि हम किसी भी उपद्रवी को कानून को अपने हाथ में लेने नहीं देंगे. पुलिस इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. लोगों के पास अमन और शांति के साथ रहने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करें और लोकतंत्र को बनाए रखें. राज्य में शांति बहाल की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हम बंगाल के लोगों के साथ हैं और हम सभी एकजुट हैं. रिषड़ा में आनंद बोस ने कहा- 'मैं देखूंगा, विश्लेषण करूंगा, आकलन करूंगा और फिर ठोस कार्रवाई करूंगा, हम बदमाशों, गुंडों को अनुमति नहीं दे सकते कानून अपने हाथ में लो, पुलिस उन पर भारी पड़ेगी.' बता दें कि ये बातें राज्यपाल आनंदा बोस ने अपने रिषड़ा स्टेशन के दौरे पर कही हैं.

पक्ष-विपक्ष के बीच तकरार जारी
गौरतलब है कि इससे पहले रिषड़ा झड़प मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले को लेकर टीएमसी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल बताया था. वहीं पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हिंसा के पूर्व-नियोजित होने का दावा किया था. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. पुरबा मेदिनीपुर में जन कल्याणकारी सेवाएं वितरित करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्रीय बल पर राज्य में दंगे भड़काने का आरोप लगाते हुए बीजेपी को दंगा कराने वाली पार्टी बताया था.

ये भी पढ़ें: 'चीन को पीएम मोदी ने दी क्लीन चिट...' अरुणाचल की 11 जगहों के ड्रैगन ने बदले नाम तो भड़के खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget