एक्सप्लोरर

कोरोना गाइडलाइंस 31 मार्च तक बढ़ी, सरकार ने सभी राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी

कोरोना महामारी से बचाव के लिए 27 जनवरी को जारी दिशानिर्देश को अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निगरानी, सतर्कता बनाए रखने की अपील की है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संकट अभी थमा नहीं है. ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू गाइडलाइंस की समयसीमा बढ़ा दी है. देशभर में कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देश अब 31 मार्च तक लागू रहेंगे. इस संदर्भ में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है. पत्र में सभी राज्यों से सावधानी और सख्त निगरानी बनाए रखने की सलाह दी है.

गृह मंत्रालय ने कहा, 'कोरोना वायरस से जुड़े दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. संबंधित प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी गतिविधियों की अनुमति दी गई है. पड़ोसी देशों से व्यापार के लिए लोगों के आने जाने और वस्तुओं के आदान-प्रदान पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.'

मंत्रालय ने ये भी कहा है कि देश में एक्टिव केस और नए मामलों की संख्या में पिछले कुछ महीनों की तुलना काफी गिरावट आई है. लेकिन फिर भी महामारी को पूरी तरह से दूर करने के लिए सावधानी और कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है.

क्या है कोरोना गाइडलाइंस कोरोना महामारी से बचाव के लिए 27 जनवरी को दिशानिर्देश जारी किए गए थे. इनके अनुसार, सिनेमा हॉल और थिएटरों को दर्शकों के साथ चलाने की अनुमति दी गई है. एक राज्य से दूसरे राज्य लोगों की आवाजाही और वस्तुओं की ढुलाई पर कोई रोक नहीं है. स्वीमिंग पूल को भी इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है.

वाणिज्यिक यात्री उड़ानों की निलंबन 31 मार्च तक बढ़ा विमानन नियामक डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित रखने की अवधि 31 मार्च तक के लिये बढ़ा दी. कोविड-19 महामारी के कारण अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल 23 मार्च से निलंबित है. हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों को सक्षम प्राधिकरण द्वारा मामला-दर-मामला आधार पर अनुमति दी जा सकती है.

कोरोना गाइडलाइंस बढ़ाने की वजह क्या है कोरोना गाइडलाइंस की समयसीमा बढ़ाए जाने की वजह कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या देखी जा रही है. भारत में संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर चढ़ने लगा है. लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटों में 16,488 हजार नए कोरोना केस आए और 113 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 12,771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 16,577 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 79 हजार 979 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 938 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 590 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

ये भी पढ़ें- चुनाव तारीखों का एलान, ABP News पर देखिए 5 राज्यों का ओपनियन पोल, शाम 6 बजे से लगातार

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर लगी आग, जानिए अपने शहर का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget