एक्सप्लोरर

Lions Corona Positive: कोरोना वायरस ने शेरनी की ली जान, 9 अन्य शेर शेरनी भी संक्रमित

ताजा लेबोरेट्री टेस्ट के मुताबिक जिन 11 शेर के सैंपल भेजे गए थे उनमें से 9 के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अरिनगर अन्ना जूलॉजिकल पार्क में 2 जून को एनिमल हाउस नंबर-2 में रखे गए एक नीला (फीमेल) की शाम करीब सवा छह बजे मौत हो गई. 

कोरोना को लेकर अब तक जानवरों में इससे संक्रमित होने और फिर जानवरों से इंसान में इसके फैलने को लेकर अभी भी एक सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक शेरनी की मौत हो गयी जबकि 9 अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं. वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गयी जबकि वहां मौजूद 11 में से नौ शेर-शेरनी संक्रमित पाए गए हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर चिड़ियाघर भी बंद पड़ा है. अन्ना जूलॉजिकल पार्क के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने प्रेस में बयाान जारी बताया कि शुरुआत में एक एनिमल हाउस में रखे गए पांच शेर में कफ की शिकायत देखने को मिली. इसके बाद फौरन एक्सपर्ट की टीम इसका कारण का पता लगने में जुट गई.

उन्होंने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी डिजिज (एनआईएचएसएडी), भोपाल, मध्य प्रदेश में अन्ना जूलॉजिकल पार्क के 11 शेरों के ब्लड सैंपल, फेशियर सैंपल और नेजल स्वैब लेकर भेजे गए. 2 जून को एनिमल हाउस नंबर-2 में रखे गए एक नीला (फीमेल) की शाम करीब सवा छह बजे मौत हो गई.  ऐसा कहा गया कि उसमें कुछ लक्षण देखे गए थे और 2 मई से ठीक पहले उसकी नाक बह रही थी. जिसके बाद उसका फौरन इलाज किया गया था.

ताजा लेबोरेट्री टेस्ट के मुताबिक जिन 11 शेर के सैंपल भेजे गए थे उनमें से 9 के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इसकी और बारिकी से सत्यता का और पता लगाने के लिए सैंपल को 4 जून को इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यट बरेली और सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी, हैदराबाद भेजा गया है.

पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि समय समय पर सेंट्रल जू अथॉरिटी, केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से दिए गए निर्देशों का पालन किया जाता है. वे सभी शेर जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए उन पर करीबी निगरानी रखकर एक्सपर्ट की सलाह से इन-हाउस वेटनरी टीम के द्वारा इलाज किया जा रहा है. इस चिड़ियाघर में सभी जानवरों के रख-रखाव में लगे लोगों और हेल्पर्स को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.  

ये भी पढ़ें: कोरोना से बेहतर हो रहे हालात, एक्टिव केस में पीक के बाद 21 लाख की कमी; लेकिन सरकार ने इस बात को लेकर किया आगाह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget