एक्सप्लोरर

गृहमंत्री बोले- पाकिस्तान नहीं है सक्षम तो भारत से मांगे मदद , हम करेंगे आतंकवाद का सफाया

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान अगर अपनी जमीन से आतंकवाद को हटाने में सक्षम नहीं है तो वह भारत से मदद मांगे. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सफाए में पाकिस्तान को भारत पूरी मदद करने को तैयार है.

चंदौली(उप्र): केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर पाकिस्तान के पास आतंकवाद का सफाया करने की क्षमता नहीं है तो उसे भारत का सहयोग लेना चाहिए. भारत इस काम में उसकी मदद के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार और प्रधानमंत्री ने यह फैसला कर लिया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग होनी चाहिये और पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद का सफाया होना चाहिये.

गृहमंत्री ने कहा कि इस वक्त दुनिया के अधिकतर देश आतंकवाद से पीड़ित हैं. सभी देशों को आतंकवाद से निजात चाहिए. भारत को आतंकवाद पर दुनिया के देशों का समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी अपनी नापाक हरकतों से क्यों नही बाज आता है. कई बार हमने कहा है कि अगर पाकिस्तान को ऐसा लगता है कि उसके पास वह क्षमता नहीं है, वह ताकत नहीं है कि अपने देश से आतंकवाद का सफाया कर सके तो वह भारत का सहयोग प्राप्त कर सकता है. आतंकवाद के सफाये के लिये भारत पूरी तरह से उसका सहयोग करने को तैयार है.

राजनाथ सिंह ने हाल के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने बड़ी कूटनीतिक कामयाबी हासिल की है और वही देश कामयाब माना जाता है जो युद्ध के मैदान में भी जीतता है और कूटनीति के मैदान में भी. गृहमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों का सफाया किया है. मैं यह मानकर चलता हूं कि परिस्थितियां ऐसी पैदा होकर रहेंगी कि पाकिस्तान को या तो खुद अपनी धरती पर आतंकवादी ठिकानों का सफाया करना होगा, नहीं तो पाकिस्तान की धरती पर आतंकवादी ठिकानों का सफाया होकर रहेगा और दुनिया की कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती.’’

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने सारी दुनिया को यह दिखा दिया है कि केवल हम अपनी धरती पर ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरी धरती पर जाकर भी अपनी ताकत दिखा सकते हैं. गृहमंत्री ने आज चन्दौली के चकिया के सोनहुल गांव में सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर की आधारशिला रखी.

यह भी पढ़ें-

जम्मू कश्मीर: पुंछ और राजौरी जिले में सरकार बनाएगी 400 अतिरिक्त बंकर पाक में आतंकी ठिकानों पर वायुसेना के हमले पर बोले जेटली- कुछ लोगों ने बालाकोट को हिन्दुस्तान में बताया देखें वीडियो-  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget