एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: तीन दिन के जम्मू कश्मीर दौरे पर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, बकरवाल समुदाय के लोगों से करेंगे मुलाकात, जानें पूरा कार्यक्रम

Amit Shah In Jammu Kashmir: देश के गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. उनका ये दौरा आज से शुरू हो जाएगा. इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

Amit Shah Jammu Kashmir Visit: नवरात्र (Navratra) के दौरान घाटी (Valley) की सियासत नई करवट ले सकती है क्योंकि अगले तीनों दिनो तक गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में रहेंगे. अनुच्छेद 370 (Article 370) से आजादी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का तीसरा जम्मू कश्मीर दौरा है. चुनावी सुगबुगाहटों के बीच हो रहे इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. दौरे के पहले दिन अमित शाह गुर्जर (Gurjar) और बकरवाल समुदाय (Bakarwal Community) को साधने की कोशिश करेंगे.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. शाह आज शाम करीब 5 बजे जम्मू पहुंचेंगे. वह शाम को गुर्जरों/बकरवालों और युवा राजपूत सभा के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे. शाह 4 अक्टूबर की सुबह रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राजौरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं की शुरुआत एवं शिलान्यास करेंगे.

कई परियोजनाओं की शुरूआत और शिल्यासन

केंद्रीय गृह मंत्री 5 अक्टूबर को श्रीनगर स्थित राजभवन में होने वाली बैठक में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे. इस उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना, अर्धसैनिक बल, राज्य पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा लेंगे. शाह श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास करने से पहले बारामूला में जनसभा को संबोधित करेंगे.

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • अमित शाह आज शाम 5 बजे जम्मू कश्मीर पहुंचेगे.
  • तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन अमित शाह आज शाम को गुर्जर, बकरवाल और राजपूत सभा के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगे.
  • 4 अक्टूबर को वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे.
  • मंदिर में पजा अर्चना के बाद 4 अक्टूबर को ही राजौरी में जनसभा करेंगे.
  • 5 अक्टूबर को श्रीनगर में उपराज्यपाल समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

माना जा रहा है कि अगले साल जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में चुनाव हो सकता है. लिहाजा अमित शाह (Amit Shah) के दौरे के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: BJP नेताओं के साथ बैठक और वैष्णो देवी मंदिर में पूजा...ये है अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का पूरा प्लान

ये भी पढ़ें: PFI Ban: छापेमारी, गिरफ्तारी और बैन... जानें वो घटना जिसके बाद अमित शाह ने दिया PFI पर शिकंजा कसने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget