एक्सप्लोरर

'जंगलराज वाले के साथ बैठे नीतीश कुमार, उनके लिए बीजेपी के रास्ते बंद', चंपारण से अमित शाह की हुंकार

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने बिहार के चंपारण में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने बिहार के चंपारण में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा, सत्ता के लिए नीतीश कुमार जंगलराज वालों के साथ बैठ गए. उनके लिए बीजेपी के रास्ते अब बंद हैं.

अमित शाह ने कहा, हमारा सपना था नीतीश को सीएम बनाने का हमने बनाया. पर नीतीश बाबू को हर तीन साल में पीएम का सपना आता है. आप सबको मालूम है.

बहुत आया राम, गया राम कर लिए- शाह
अमित शाह ने कहा, सत्ता के लिए नीतीश कुमार लालू प्रसाद की गोदी में बैठ गए. सोनिया गांधी के चरणों में लोट गए. नीतीश कुमार बहुत आया राम गया राम कर लिए. अब नीतीश बाबू के लिए बीजेपी का दरवाज़ा हमेशा के लिए बंद हो गया है.

पीएम की जगह खाली नहीं- शाह
अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा, नीतीश बाबू पीएम बनने के लिए विकासवादी से अवसर वादी बने लेकिन PM की जगह खाली नहीं है. 2024 में तो मोदी जी ही आने वाले हैं. 

अमित शाह ने कहा बिहार का बंटाधार कर दिया. क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है. हत्या, डकैती,अपहरण हो रहे हैं. बोलने वाले पत्रकारों की हत्या हो रही है. शराबबंदी पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन नकली शराब बेच रहे हैं. आरजेडी और जेडीयू का पानी और तेल का गठबंधन है. इसमें जदयू पानी है और आरजेडी तेल है.

मोदी जी ने बड़े बड़े काम किए. जब कांग्रेस लालू की सरकार थी तब आतंकियों को जवाब नहीं दिया था. मोदी जी ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक किया.

लालू यादव, सोनिया गांधी और नीतीश कुमार की पार्टी भी धारा 370 हटाने का विरोध करती थी. वे कहते थे कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन धारा 370 हटने के बाद किसी को एक कंकर तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई। ये मोदी सरकार है।

जंगलराज का किया जिक्र
नीतीश जी ने लालू जी के बेटे को सीएम बनाने का वादा किया है. नीतीश कुमार ने लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है. मगर वे तारीख नहीं बताते हैं. उनको बताना चाहिए कि वे कब मुख्यमंत्री मनाएंगे और फिर से बिहार में जंगलराज लाएंगे. अभी आधा जंगलराज है फिर पूरा जंगलराज होगा. जंगलराज के नेतृत्व में नीतीश जी काम करेंगे.

इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल-बदल करने वाले चुप हो जाए. इससे मुक्ति पाने का एक मात्र रास्ता है मोदी जी के नेतृत्व में फिर से दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना. नीतीश कुमार और आरजेडी बिहार का कल्याण नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें

'जब यहां नहीं डरे तो वहां क्या...' पाकिस्तान को उसके घर में खरी-खरी सुनाने पर जावेद अख्तर की दो टूक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूनिफार्म के पीछे सिर्फ पुलिसकर्मी...', दिल्ली पुलिस के परिजनों ने बयां किया अपना दर्द
'यूनिफार्म के पीछे सिर्फ पुलिसकर्मी...', दिल्ली पुलिस के परिजनों ने बयां किया अपना दर्द
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget