एक्सप्लोरर

HMPV Virus Update: अगर आप हो गए HMPV वायरस के शिकार तो क्या करना है? डॉक्टर्स ने बताया सब

HMPV Virus Cases: डॉक्टर रणदीप गुलेरिया और नीरव पटेल के अनुसार, इसके लक्षण सर्दी, खांसी और बलगम निकलना है. जब भी सर्दी- खांसी हो जाए तो मास्क यूज करिए, 10 - 12 बार हाथ अच्छे से धोइए.

HMPV in India: देश में HMPV वायरस ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही गुजरात में भी HMPV वायरस का पहला मामला सामने आया है. इस वायरस का पहला केस अहमदाबाद के चांदखेडा इलाके में दर्ज किया गया गया है, जहां 2 महीने के एक नवजात बच्चे में ये वायरस पाया गया है. यह बच्चा ऑरेंज चिल्ड्रन हॉस्पिटल, चांदखेड़ा अमदाबाद में एडमिट है. राज्य में पहला मामला सामने आने पर इस हॉस्पिटल के पीडियाट्रिशन डॉक्टर नीरव पटेल ने कहा, "इससे कोई पैनिक होने की जरूरत नहीं है."

डॉक्टर नीरव ने कहा कि यह नॉर्मल फ्लू जैसा वायरस है. यह बच्चा हमारे यहां 24 दिसंबर को एडमिट हुआ था. वो गुजरात के मोडासा से है. उसको दो- तीन दिनों से सर्दी खांसी थी. बच्चे को दो- तीन दिन हमने छोटे मशीन पे रखा, पर बच्चे का ऑक्सीजन मेंटेन नहीं हो रहा था तो हमने उसको वेंटिलेटर मशीन का सपोर्ट दिया.

'स्वस्थ्य बच्चों को खतरा कम'

डॉक्टर नीरव पटेल ने आगे कहा कि लगभग पांच दिनों तक वेंटिलेटर में के बाद उसकी हालत में काफी सुधार आया है. अभी बच्चा डिसचार्ज के लायक हो गया है. दरअसल वह नवजात बच्चा था और उसके लंग्स में पहले से समस्या थी.  इसलिए यह बच्चा इससे प्रभावित हुआ था. हालांकि जो स्वस्थ्य बच्चे होंगे उन्हें कोई इंफ्क्शन हो जाए तो कोई घबराने की जरूरत नहीं है.

'बुजुर्गों- बच्चों को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत'

वहीं एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा "इसमें खतरे वाली बात नहीं है. यह कोई नया वारयरस नहीं हैं. हालांकि इससे  बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि इनमें  इम्युनिटी कम होती है और उनको इंफेक्शन जल्दी हो जाता है. सर्दियों में इसके मामले ज्यादा आते हैं. क्योंकि ये वायरस हवा में काफी लंबे समय के लिए रहता है और फैल सकता है इसलिए सर्दियों में लोगों को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है.यदि सर्दी- खांसी रहे तो थोड़ी दूरी बनाए रखें. साथ ही यदि बच्चों को बुखार नजला है तो पेरेंट्स उसको स्कूल ना भेजें. "

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया और नीरव पटेल के अनुसार, इसके लक्षण सर्दी, खांसी और बलगम निकलना है. इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि जब भी सर्दी- खांसी हो जाए तो मास्क यूज करिए, 10 - 12 बार हाथ अच्छे से धोइए.

ये भी पढ़ें: China Earthquake: चीन से नेपाल तक डोली धरती, भयंकर भूकंप ने ले ली 53 लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget