एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से एक माह में भागकर दिल्ली आए 160 हिन्दू परिवार, सरकार से लगाई शरण और नागरिकता की गुहार

पाकिस्तान से भारत आए हिंदू परिवारों ने ने भारत में शरण मांगते हुए सरकार से नागरिकता देने की मांग की है. एक लड़की ने बताया कि अपनी आगे की पढ़ाई छोड़कर उसके पाकिस्तान से भारत आने की बड़ी वजह धार्मिक उत्पीड़न है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न की लगातार जारी घटनाओं के बीच वहां से जान बचाकर हिन्दू परिवारों के भारत आने का सिलसिला जारी है. बीते 20 दिनों के दौरान करीब 160 परिवार दिल्ली पहुंचे हैं. इन परिवारों ने भारत में शरण मांगते हुए सरकार से नागरिकता देने की मांग की है.

राजधानी दिल्ली में मजनूं का टीला इलाके स्थित गुरुद्वारे और आसपास के इलाकों में शरण लेने वाले इन परिवारों ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय भी मांग रहे हैं. इन परिवारों की मदद कर रहे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं कि पाकिस्तान से किसी तरह जान बचाकर पहुंचे इन लोगों पर जो गुजरी है वो सुनकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं. इनके भारत आने का सिलसिला जारी है और बीते दो दिनों में ही 10 परिवार दिल्ली पहुंचे हैं. ऐसे में मानवीय आधार पर यह ज़रूरी है कि इन्हें भारत में रहने का अधिकार मिले.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सिरसा ने कहा कि इन परिवारों और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना से बचकर आने वाले लोगों के लिए मदद का रास्ता निकलने पर भी गृहमंत्री ने सम्भव सहायता का भरोसा दिया है. सिरसा ने इस कड़ी में बताया कि बीते दिनों पाकिस्तान के एक प्रतिष्ठित परिवार की लड़की को गृहमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आपात वीज़ा दिलवाकर मुश्किल हालात में भारत लाया गया.

अपना मुंह और सिर ढककर मीडिया से रूबरू हुए इस हिन्दू लड़की ने बताया कि अपनी आगे की पढ़ाई छोड़कर उसके पाकिस्तान से भारत आने की बड़ी वजह धार्मिक उत्पीड़न है जिसका अक्सर शिकार लड़कियां बनती हैं. पाक में पीछे छूटे अपनी परिवार की सुरक्षा-सलामती के कारण पहचान छुपाने को मजबूर इस लड़की ने कहा कि हिन्दू होना ही एक सज़ा है क्योंकि उन्हें काफिर कहा जाता है. यहां तक कि किसी हिन्दू के मर जाने पर उसे दफनाने का दबाव होता है क्योंकि उन्हें कहा जाता है कि शव को जलाने से धुँआ होगा, बदबू आएगी.

कुछ बरस पहले पाकिस्तान के सिंध से आए सुखनन्द बताते हैं कि उनके जैसे परिवार अपना घरबार छोड़कर भारत आए हैं. यहाँ झुग्गियों में बिना बिजली के रह रहे हैं लेकिन वापस जाने का कोई सवाल नहीं है. इतना ही महीन सुखनन्द पाकिस्तान में पीछे छूटे अन्य परिवारों को लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. चंद बरस पहले इसी तरह पाकिस्तान के हैदराबाद से किसी तरह परिवार को बचाकर पहुंचे धर्मवीर और दयालदास भी ऐसी ही कहानी बयान करते हैं. सिरसा कहते हैं कि बहन बेटियों की आबरू पर बात बन आए, 6 और 8 बरस की बेटियां भी सुरक्षित न हों तो इन पाकिस्तान हमें तेजी से सिमटते हिन्दू परिवारों के पास जान बचाकर भागने के अलावा क्या चारा होगा.

भारत में आने पर भी इनकी मुश्किलें कम नहीं होती क्योंकि यहाँ इनके पास न तो अपने पहचान के सारे कागज़ात होते हैं और न ही पर्याप्त साधन. ऐसे में इन परिवारों के बच्चे आगे पढ़ भी नहीं पाते हैं. इस बारे में पूछे जाने पर मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना था कि इसके लिए गुरुद्वारों के स्कूलों में प्रबंध करवाने का प्रयास हो रहा है. इस कड़ी में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय से इजाजत लेने की कोशिश जारी है.

पाकिस्तान दौरे पर आए UN महासचिव को भारत की दो टूक, कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget